फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैट्स एंबुलेंस के 35 कर्मियो सहित दो डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव

Fri, 08 May 2020 11:20 PM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कैट्स एंबुलेंस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

दिल्ली कैट्स एंबुलेंस के मुख्यालय में अब तक 35 लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। मुख्यालय को कंटेनमेंट जोन में तब्दील नहीं किया है। वहीं, अरुणा आसफ अली अस्पताल में भी एक डॉक्टर संक्रमित मिला है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि लक्ष्मी नगर स्थित कैट्स एंबुलेंस मुख्यालय में अब तक 35 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं, जिनमें से दो कर्मचारी डिस्चार्ज हो चुके हैं। बृहस्पतिवार शाम को दो कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। मोरी गेट स्थित अरुणा आसफ अली अस्पताल में भी एक कोरोना पॉजिटिव डॉक्टर की पुष्टि हुई है। इसे मिलाकर अब तक यहां दो डॉक्टरों में संक्रमण हो चुका है।

दिल्ली में हर दिन स्वास्थ्य कर्मचारियों के संक्रमित होने का सिलसिला जारी है। अब तक 30 से ज्यादा अस्पतालों के 420 से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। जबकि 500 से ज्यादा क्वारंटीन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें