फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईडब्ल्यूए का पहला महोत्सव कल दिल्ली में: अपने मसलों को लेकर 'चाय पे चर्चा' करेंगी गृहिणियां, बॉलीवुड हस्तियां भी होंगी शामिल 

Fri, 27 Aug 2021 07:37 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

नई दिल्ली के होटल ललित में 28 अगस्त को सुबह 10 बजे से शुरू हो रहे इस महोत्सव में ज्यादातर प्रतिभागी 35 से 50 वर्ष तक की गृहिणियां होंगी। इन्हीं की प्रतिभागिता से होने वाले शो में फैशन क्वीन, कुकरी क्वीन और ब्यूटी क्वीन चुनी जाएंगी।
विज्ञापन
दिल्ली में जीआईडब्ल्यूए का पहला महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की गृहिणियों की प्रतिभा को सामने लाकर उनके सपनों को पंख लगाने के उद्देश्य से भारतीय महिलाओं द्वारा बनाए गए संगठन 'ग्लोबल इंडियन वूमन एसोसिएशन' का पहला वार्षिक महोत्सव शनिवार को देश की राजधानी में आयोजित किया जाएगा। इसमें एसोसिएशन की 350 से ज्यादा सदस्य और विशेषज्ञों के साथ देश की जानी पहचानी हस्तियां और मेहमान भाग लेंगे। अमर उजाला इस महोत्सव का मीडिया पार्टनर है।

विज्ञापन


नई दिल्ली के होटल ललित में 28 अगस्त को सुबह 10 बजे से शुरू हो रहे इस महोत्सव में ज्यादातर प्रतिभागी 35 से 50 वर्ष तक की गृहिणियां होंगी। इन्हीं की प्रतिभागिता से होने वाले शो में फैशन क्वीन, कुकरी क्वीन और ब्यूटी क्वीन चुनी जाएंगी। ग्लोबल इंडियन वूमन एसोसिएशन (जीआईडब्ल्यूए) बाजार के साथ ही इसमें तमाम मनोरंजक कार्यक्रम और खेल होंगे, जिसमें प्रतिभागियों को शानदार इनाम जीतने का मौका मिलेगा। 

सम्मानित गृहिणियों को जीआईडब्ल्यूए अवार्ड भी दिए जाएंगे। इस महोत्सव में 'चाय पे चर्चा' और 'मंथन' के नाम से दो खास आयोजन भी होंगे, जिनमें उद्यमशील महिलाओं और प्रोफेशनल के साथ ही गृहिणियों को अपने से संबंधित मुद्दों पर खुद विमर्श करने का मौका मिलेगा। 
विज्ञापन


देशभर से आई गृहिणियों के बीच बॉलीवुड और टेलीविजन के जाने पहचाने चेहरों के साथ ही कुछ प्रसिद्ध हस्तियों की मौजूदगी महोत्सव में चार चांद लगाएगी। एसोसिएशन की सदस्यों की ओर से डांस और दूसरी प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। जीआईडब्ल्यूए उपाधियों के साथ बंपर प्राइज इस आयोजन का सबसे खास पहलू रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें