आरोप है कि सोमवार रात को हिना ने कॉल कर सलमान को मिलने के लिए घर के पास बुलाया। सलमान वहां पहुंच गया और हिना से बातचीत करने लगा। इस बीच हिना की बहन फरीना ने दोनों को देखकर शोर मचा दिया।
पहले हिना की मां नाजमा वहां पहुंची, इसके बाद उसका भाई फरदीन भी दोस्तों के साथ वहां पहुंच गई। आरोप है कि मां और बहन फरीना के कहने पर आरोपी ने पहले सलमान को बुरी तरह पीटा और बाद में चाकू के कई वारकर उसे जख्मी कर दिया। शोर-शराबा हुआ तो सलमान की मां मकसूमा वहां पहुंच गई।
आरोपी वहां से फरार हो गए। मकसूमा अपने जानकार के साथ सलमान को एलबीएस अस्पताल ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस ने मकसूमा के बयान पर मामला दर्ज कर नाजमा व फरीना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी फरदीन व उसके दोस्तों की तलाश कर रही है।