फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिहाड़ में बंद गैंगस्टर ने दिए थे लूट करने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। तिहाड़ जेल में मकोका में बंद गैंगस्टर दीपक बैजानिया द्वारा मोबाइल का इस्तेमाल करने का मामला सामने आया है। अपराध शाखा द्वारा बृहस्पतिवार को पकड़े गए तीन बदमाशों ने खुलासा किया है कि दीपक ने उन्हें तिहाड़ से व्हाट्सएप पर पूर्वी दिल्ली में एक घर में लूटपाट करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

अपराध शाखा के डीसीपी राजेश देव के अनुसार एसआई प्रकाश व सिपाही सुधीर को सूचना मिली थी कि गैंगस्टर जितेंद्र गोगी व नीरज बवानिया का साथी दीपक बैजानिया तिहाड़ में बैठकर पूर्वी दिल्ली के एक घर में लूटपाट की साजिश रच रहा है। सोनीपत का सुदीप हथियारों के बल पर एक घर के सदस्यों को बंधक बनाकर लूटपाट करेगा। इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार की देखरेख में कार में जा रहे सुदीप, सुखचैन और सचिन को खजूरी खास फ्लाईओवर से पकड़ लिया गया। उनके कब्जे से तीन पिस्टल, तीन मैगजीन और दस कारतूस बरामद किए गए। कार से ग्लब्ज, टेप, रस्सी और यूपी व हरियाणा की नंबर प्लेट बरामद की गई है।
गांव खूबाडू, जिला सोनीपत निवासी सुदीप (21) ने पूछताछ में खुलासा किया कि तिहाड़ में बंद दीपक बैजानिया ने व्हाट्सएप पर आदेश दिए थे। दीपक के कहने पर ही सुखचैन व सचिन को शामिल किया था। दीपक ने ही हथियारों का इंतजाम किया था। सोनू नामक के व्यक्ति ने मुरथल में ये हथियार उसे दिए थे। ये कार में दिल्ली की नंबर प्लेट लाकर दिल्ली वारदात को अंजाम देने आ रहे थे। सुदीप ने बताया कि वह किसी व्यक्ति के जरिये दीपक के संपर्क में आया था। अक्सर दीपक से सोशल मीडिया के माध्यम से बात करता रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें