फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: पूर्व एलजी नजीब जंग ने गालिब की उर्दू शायरी का अंग्रेजी में किया अनुवाद

Sat, 09 Oct 2021 08:32 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अनुवाद की गई पुस्तक का रेख्ता बुक्स द्वारा दीवान-ए-गालिब: सरीर-ए-खामा नाम से प्रकाशन किया गया है। पु्स्तक में 235 गजलें और एक हजार से अधिक दोहे को शामिल किया गया है। 
 
विज्ञापन
नजीब जंग - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशूहर उर्दू और फारसी कवी मिर्जा गालिब की शायरी को अब अंग्रेजी में भी पढ़ा जा सकेगा। पूर्व उपराज्यपाल नजीब जंग ने 18वीं सदी के कवि के काम के संग्रह का अंग्रेजी में अनुवाद किया है। अनुवाद की गई पुस्तक का रेख्ता बुक्स द्वारा दीवान-ए-गालिब: सरीर-ए-खामा नाम से प्रकाशन किया गया है।
विज्ञापन


इस अवसर पर जंग ने कहा कि गालिब के काम को दर्शकों के सामने लाना 50 साल से उनका सपना था, जो उन्हें और जानने के लिए तरस रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग उनकी गजलें सुनते थे, लय को पसंद करते थे, लेकिन शब्दों की सीमाओं के कारण सुंदरता, रहस्यवाद, समृद्धि व प्रतीकवाद को पूरा महसूस नहीं करते थे। पुस्तक में 235 गजलें और एक हजार से अधिक दोहे हैं। 

वहीं, रेखता फाउंडेशन के संस्थापक संजीव सराफ ने जंग को साहित्य के प्रति उनके जुनून को लेकर बधाई दी। उन्होंने कहा कि पुस्तक की आय को साहित्य और भाषा के संरक्षण और प्रचार के मिशन का समर्थन करने के लिए रेख्ता फाउंडेशन को दान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें