विदेशी पर्यटक 15 अक्तूबर से चार्टर्ड विमान से भारत आ सकेंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की। कोरोना वायरस महामारी के कारण मार्च 2019 से ही अंतरराष्ट्रीय वीजा और यात्रा पर प्रतिबंध लगा हुआ था । महामारी की स्थिति को देखते हुए इसमें ढील दी जा रही है।
पिछले डेढ़ साल से बंद विदेशी पर्यटकों के लिए भारत सरकार ने पर्यटन वीजा देने का फैसला लिया है। चार्टर्ड विमान से आने वाले विदेशी पर्यटकों को 15 अक्तूबर से पर्यटक वीजा मिलेगा जबकि नियमित विमान से आने वाले पर्यटकों को 15 नवंबर से पर्यटक वीजा जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की। कोरोना वायरस महामारी के कारण मार्च 2019 से ही अंतरराष्ट्रीय वीजा और यात्रा पर प्रतिबंध लगा हुआ था। महामारी की स्थिति को देखते हुए इसमें ढील दी जा रही है।
स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा समय-समय पर जारी किए गए कोविड-19 से जुड़े प्रोटोकॉल एवं नियमों को विदेशी पर्यटकों, उन्हें भारत लाने वाले संवाहकों और अन्य संबंधित पक्षों को पालन करना होगा।
विज्ञापन
कोविड-19 महामारी के कारण पिछले वर्ष विदेशियों के लिए हर तरह के वीजा पर रोक लगा दी गई थी। केंद्र सरकार ने अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर कई अन्य तरह के प्रतिबंध भी लगा दिए थे, ताकि कोविड-19 महामारी को फैलने से रोका जा सके।
कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए विदेशी नागरिकों को बाद में भारत में प्रवेश के लिए पर्यटन वीजा के अलावा अन्य वीजा की अनुमति दे दी गई। बहरहाल, गृह मंत्रालय को विभिन्न राज्य सरकारों एवं संबंधित पक्षों से पर्यटन वीजा जारी करने का आग्रह प्राप्त हो रहा था ताकि विदेशी पर्यटक भारत आ सकें।