फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G20 में बना रिकॉर्ड: एयरपोर्ट से होटल तक वर्ल्ड लीडर देख रहे भारतीय संस्कृति की झलक, उनकी भाषा में स्वागत

Fri, 08 Sep 2023 08:46 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

जी20 समिट के बीच विदेशी मेहमानों का भारतीय संस्कृति से अभिनंदन किया जा रहा है तो वहीं उनकी भाषा में स्वागत हो रहा है। अंग्रेजी, जर्मन, फ्रेंच, बांग्ला, इंडोनेशिया, अरेबिक समेत 16 विदेशी भाषाओं को पहली बार शामिल किया गया है।
विज्ञापन
जी20 में भारतीय संस्कृति के रंग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जी- 20 में शामिल विदेशी मेहमानों का भारतीय संस्कृति के तहत अभिनंदन तो स्वागत उनकी भाषा में होगा। विदेशी मेहमानों को एयरपोर्ट से लेकर होटल में गर्मजोशी से भारतीय पारंपरिक तरीके से टोपी, तिलक लगाकर अभिनंदन किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Trending Videos

जबकि उनकी भाषा में स्वागत किया जा रहा है। इसका मकसद उन्हें भारत की प्राचीन संस्कृति से रूबरू करवाने के साथ-साथ आधुनिक भारत और अपनापन दर्शाने के लिए उनकी भाषा को चुना गया है।

भारत मंडपम में जी 20 के सदस्य देशों के प्रतिनिधियों और आमंत्रित विशिष्ठ मेहमानों को उनकी हिंदी, अंग्रेजी, जर्मन, फ्रेंच, बांग्ला, स्पेनिश, इंडोनेशिया तुर्की आदि 16 भाषाओं में स्वागत किया जाना है। 
विज्ञापन

यह पहला मौका होगा जब जी 20 के प्रतिनिधियों को इतनी भाषाओं के साथ भारतीय पारंपरिक पद्धति से स्वागत करवाने का मौका मिल रहा है। भारत मंडपम में शनिवार को प्रवेश करते ही विभिन्न विदेशी भाषाओं में विदेशी प्रतिनिधि मंडल का स्वागत किया जाएगा। यहां फ्रेंच में ''बिएनवेन्यू'', तुर्की में ''होसगेल्डिनिज'' जर्मन में ''विलकोमेन'' , इंडोनेशियाई में ''सेलामत डेटांग'', स्पेनिश में ''बिएनवेनिडो'' आदि में स्वागत होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें