फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: ग्रामीण इलाके में बाढ़ जैसे हालात, सड़कों पर एक फुट से अधिक पानी जमा, वाहनों का गुजरना मुश्किल

Sun, 22 Aug 2021 10:07 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

मुंडका-कराला रोड पर रानीखेड़ा व मदनपुर और मदनपुर एवं कराला गांव के बीच आधा-आधा किलोमीटर क्षेत्र में पानी जमा हो गया है। दरअसल इन स्थानों पर रोड के दोनों ओर खेतों व कालोनियों में पानी भरा गया है और उनका पानी रोड पर आ गया है।
विज्ञापन
जलजमाव के कारण थमे पहिए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में शनिवार को हुई बारिश के कारण कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। एक दर्जन से अधिक गांवों के खेत पानी में डूब गए हैं। इन गांवों के खेतों में एक से दो फुट पानी जमा हो गया है। इसके अलावा मुंडका-कराला रोड दो जगह पानी में डूब गया है। 

विज्ञापन


वहीं किराड़ी इलाके के मुबारिकपुर गांव में बाढ़ ने दस्तक दे दी है। गांव की कई गलियों, पार्क एवं संपर्क सड़क पर एक फुट से अधिक पानी जमा हो गया है। राजधानी में शनिवार को बारिश के दौरान अधिकांश इलाकों में जलभराव हो गया था, हालांकि कुछ घंटे बाद अधिकतर इलाकों से पानी निकल गया था, लेकिन मुंडका व किराड़ी क्षेत्र के गांवों में अभी पानी जमा है और बारिश के पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण उनमें बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। 

मुंडका-कराला रोड पर रानीखेड़ा व मदनपुर और मदनपुर एवं कराला गांव के बीच आधा-आधा किलोमीटर क्षेत्र में पानी जमा हो गया है। दरअसल इन स्थानों पर रोड के दोनों ओर खेतों व कालोनियों में पानी भरा गया है और उनका पानी रोड पर आ गया है। इसी तरह मुबारिकपुर-मोहम्मदपुर मजरी रोड पूरी तरह पानी में डूब गया है। इस रोड से वाहनों का गुजरना मुश्किल हो चुका है।
विज्ञापन


रानी खेड़ा, रसूलपुर, मदनपुर, मोहम्मदपुर मजरी, कंझावला, लाडपुर, घेवरा आदि गांव के खेतों और रास्तों में कई-कई फुट पानी जमा हो गया है और इन गांवों में बाढ़ आने के आसार हो गए हैं। इन गांवों के साथ वाले खेतों में पानी जमा हो गया है और एक-दो दिन के दौरान बारिश होने की स्थिति में इन गांवों की गलियों व सड़कों पर बारिश का पानी जमा हो जाएगा। दरअसल इन गांवों के तालाब पानी से भर गए हैं और बारिश पानी की ड्रेन ओवर फ्लो हो गई है और उनका पानी खेतों की तरफ बहना आरंभ हो गया है।

मुबारिकपुर गांव में बाढ़ ने दस्तक दी
मुबारिकपुर गांव में बाढ़ ने दस्तक दे दी है। गांव के चारों ओर खेतों व कालोनियों में कई-कई फुट पानी जमा हो गया है। इतना ही नहीं, गांव की अधिकतर गलिया, मुख्य सड़क और पार्क भी पानी में डूब गए हैं। गांव का तालाब भी पानी से भर गया है। इसके बावजूद सरकारी तौर पर गांव से बारिश का पानी निकालने की कवायद निरंतर नहीं चल रही है। 

इस कारण ग्रामीणों ने स्वयं मोटर खरीदकर पानी निकालना शुरू किया है, लेकिन उनका यह प्रयास भी गांव को बाढ़ से निजात नहीं दिला पा रहा है। दूसरी ओर मुंडका व किराड़ी क्षेत्र की कालोनियों में भी मुबारिकपुर गांव जैसे हालात हो गए है। इन कालोनियों की गलियों में घूटनों तक पानी जमा हो गया है। इस कारण लोगों को पानी से निकलकर अपने गंतव्य पर आना जाना पड़ रहा है। इसके अलावा कई कालोनियों में लोगों के घरों में भी पानी घूस गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें