स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बीते डेढ़ महीने में 50 फीसदी से ज्यादा किशोरों का टीकाकरण पूरा हुआ है, जोकि वयस्क, बुजुर्ग और फ्रंटलाइन कर्मचारियों की तुलना में सबसे जल्दी दर्ज किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि आगामी दो सप्ताह में 70 फीसदी से अधिक किशोरों का टीकाकरण पूरा हो जाएगा।
कोरोना वायरस से बचाव के लिए जहां एक ओर दिल्ली की वयस्क आबादी वैक्सीन की पहली खुराक अब तक हासिल कर चुकी है, वहीं 10 में से पांच किशोरों ने दोनों खुराक लेकर टीकाकरण पूरा कर लिया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बीते डेढ़ महीने में 50 फीसदी से ज्यादा किशोरों का टीकाकरण पूरा हुआ है, जोकि वयस्क, बुजुर्ग और फ्रंटलाइन कर्मचारियों की तुलना में सबसे जल्दी दर्ज किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि आगामी दो सप्ताह में 70 फीसदी से अधिक किशोरों का टीकाकरण पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में अभी तक 15 से 17 वर्ष की आयु के 14 लाख से अधिक किशोरों का टीकाकरण हुआ है। इनमें पांच लाख से अधिक किशोरों को दोनों खुराक मिली हैं, जबकि साढ़े नौ लाख से अधिक किशोरों को पहली खुराक हासिल हुई है। किशोरों में पहली खुराक का टीकाकरण 90 फीसदी से अधिक पहुंच गया है।
चूंकि दो सप्ताह में तीन लाख किशोरों को दूसरी खुराक लेने का समय निर्धारित है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि 15 मार्च तक ज्यादातर किशोरों में संक्रमण के खिलाफ सुरक्षा कवच विकसित हो सकता है। उधर कोविन वेबसाइट के अनुसार, राजधानी में बीते तीन जनवरी से किशोर टीकाकरण कार्यक्रम शुरू हुआ था। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग ने किशोरों की कुल आबादी करीब 10.84 लाख होने का अनुमान लगाया था, लेकिन पंजीकरण और टीकाकरण के दौरान अब तक 9.50 लाख से अधिक किशोरों की पहचान हुई है।