नोएडा पुलिस ने गत दिनों हुई लूटपाट की घटना में शामिल पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। उनका साथ फरार है। समाचार एजेंसी एएनआई को नोएडा के एडीसीपी रणविजय सिंह बताया कि गिरफ्तार किए गए लोग एक घटना में शामिल थे जिनमें से दो को मुठभेड़ के बाद पकड़ा और तीन को बाद में तलाशी के दौरान।
जानकारी के अनुसार सेक्टर 113 पीएस सीमा के तहत 9 मई को लूट की घटना हुई। आरोपियों ने कलेक्शन एजेंट से 6.80 लाख रुपये लूट लिए। घटना की जांच के लिए 3-4 टीमों का गठन किया गया था। 6 आरोपियों में से 5 लोग आज लूट बांटकर जा रहे थे।
पुलिस ने बताया कि सेक्टर 112 इलाके में 2 बाइक पर 5 लोग भाग रहे थे। हमने उन्हें घेर लिया और उन्होंने हमारी टीमों पर हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई के दौरान, 2 आरोपी, मुकुल और महरुद्दीन, घायल हो गए और बाकी, राहुल, दीपक और अजय, भाग गए और बाद में हमारी टीमों द्वारा तलाशी के माध्यम से गिरफ्तार किए गए।
गिरफ्तार किए गए ये 5 लोग लूट की घटना में शामिल थे। छठा आरोपी फरार है और जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 3.45 लाख रुपये, 2 बाइक और अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।