फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्ती का कत्ल: पहले तीन दोस्तों ने साथ मिलकर पी शराब, फिर हुई एक और मित्र की एंट्री ने कर दी नंदू दी हत्या

Thu, 23 Feb 2023 06:21 PM IST
Digvijay Singh पीटीआई, नई दिल्ली

सार

युवक ने अपने दोस्त की कनपटी में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मृतक की कार लेकर फरार हो गया। घायल युवक के दोस्त ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंडका इलाके में शराब पीने के दौरान मामूली कहासुनी होने पर एक युवक ने अपने दोस्त की कनपटी में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मृतक की कार लेकर फरार हो गया। घायल युवक के दोस्त ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को पास के अस्पताल लेकर गई। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शुरुआती जांच में पता चला कि मृतक पर तीन आपराधिक मामले दर्ज थे। मुंडका थाना पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन

मृतक की शिनाख्त मुंडका गांव निवासी नरेंद्र उर्फ नंदू (42) के रूप में हुई है। वह अविवाहित था और आपराधिक वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बुधवार देर रात 3.12 बजे पुलिस को घेवरा औद्योगिक क्षेत्र के एक मकान में युवक को गोली मारे जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि बिस्तर पर एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा है और उसके सिर और नाक से खून निकल रहा है। बिस्तर पर एक कारतूस और खोखा पड़ा था। उसकी पहचान नरेंद्र के रूप में हुई। पुलिस उसे पास के अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 


मौके पर नरेंद्र का दोस्त और चश्मदीद कृष्ण मिला। जिसने पुलिस को बताया कि रात में वह अपने दोस्त नरेंद्र और सुखबीर के साथ कमरे में शराब पी रहे थे। रात करीब 11 बजे नरेंद्र का एक और दोस्त गांव झरोठी, खरखौदा, सोनीपत हरियाणा का रहने वाला जितेंद्र उर्फ अंकित आया। उसने भी सबके साथ शराब पी। इस दौरान किसी बात पर कहासुनी होने पर उसने पिस्टल निकाल लिया। उसने नरेंद्र के कनपटी पर काफी नजदीक से गोली मार दी। उसके बाद वह उसकी कार की चाबी लेकर कमरे से बाहर चला गया। 

 

आरोपी ने बाहर से दरवाजे की कुंडी लगा दी। बाहर आने पर पता चला कि आरोपी नरेंद्र की मारुति सियाज कार लेकर फरार हो गया था। जांच में पता चला कि नरेंद्र पर तीन आपराधिक मामले दर्ज थे। उसने शादी भी नहीं की थी, वह घर में रहने के बजाय अपने दोस्तों के साथ रहता था। पुलिस अधिकारी का कहना है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें