फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में आग: जहांगीरपुरी में एक की मौत, जाफराबाद में सिलिंडर फटने से पांच दमकल कर्मियों समेत सात झुलसे

Sat, 06 Nov 2021 12:26 AM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दमकल की छह गाडियों ने करीब सवा दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। 
विज्ञापन
सिलिंडर फटने से लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहांगीरपुरी की तोमर कॉलोनी में लगी आग में एक आदमी की मौत हो गई है। वहीं, दिल्ली के जाफराबाद इलाके में शुक्रवार शाम एक गैस रीफिलिंग की दुकान में भीषण आग लग गई। दुकानदार ने भागकर किसी तरह से जान बचाई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी आग बुझाने में जुट गए। इसी दौरान एक सिलिंडर में धमाका होने से पांच दमकलकर्मी घायल हो गए। इसके साथ ही दो स्थानीय लोग भी चपेट में आकर घायल हो गए। सभी को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां दो दमकल कर्मियों की हालत नाजुक बनी हुई है। 

विज्ञापन


दमकल की छह गाडियों ने करीब सवा दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस दौरान सिलिंडर में धमाका होने से आसपास के चार दुकानों और पार्क कई बाइक और स्कूटी आग की चपेट में आकर जलकर राख हो गई। जांच में पता चला है कि हादसे के वक्त दुकानदार बड़े एलपीजी सिलिंडर से छोटे सिलिंडर में गैस भर रहा था। दुकान में रखे दो सिलिंडर फटे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुकानदार से पूछताछ कर रही है। घायल दमकलकर्मियों की पहचान महावीर, सुशील, सुरेश, राकेश और फिरोज के रूप में हुई है। जबकि घायल स्थानीय लोगों की पहचान रहीस और नवीन के रूप में हुई है।

अपने घरों को खाली कर भागे लोग
दमकल विभाग को पौने सात बजे गली नंबर-39 जाफराबाद में एक गैस रिफिलिंग की दुकान में आग लगने की जानकारी मिली। आग लगते ही वहां अफरातफरी मच गई। आस पास रहने वाले लोग तुरंत अपने घरों को खाली कर भागे। रिफिलिंग की दुकान से आग की लपटें निकल रही थीं। आग दुकान के बाहर बिजली की तारों में लग गई और पटाखे की तरह आवाजें आने लगीं। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। 
विज्ञापन


सवा दो घंटे में आग पर काबू पाया
पुलिस ने तुरंत बिजली कटवाई। इसी बीच दुकान में रखे सिलिंडर के फटने से आग विकराल रूप ले चुकी थी और आस पास की दुकान में फैल गई थी। दमकल कर्मी वहां पहुंचते ही आग बुझाने में जुट गए। इसी दौरान दुकान में रखे एक सिलिंडर में विस्फोट हो गया। जिसके चपेट में पांच दमकल कर्मी व दो स्थानीय लोग आ गए। सभी बुरी तरह से झुलस गए। झुलसे हुए लोगों को अस्पताल भेजकर दमकलकर्मी आग बुझाने में जुट गए। करीब सवा दो घंटे में आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने दुकानदार शदाब से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें