फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: महिला डॉक्टर ने दिवंगत भजन गायक नरेंद्र चंचल के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कराया

Tue, 14 Sep 2021 06:13 AM IST
नोएडा ब्यूरो पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लाजपत नगर में रहने वाली महिला डॉक्टर ने दिवंगत प्रसिद्ध भजन गायक नरेंद्र चंचल के बेटे सिद्धार्थ चंचल उर्फ बॉबी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। दिल्ली पुलिस ने महिला के कोर्ट में बयान दर्ज कराए हैं। महिला डॉक्टर ने कोर्ट में वहीं बातें कहीं है जो उन्होंने एफआईआर दर्ज कराते समय कही थीं। डीसीपी आरपी मीणा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़ित महिला नरेंद्र चंचल की फैमिली डॉक्टर रही है। महिला डॉक्टर ने सिद्धार्थ चंचल व अन्य लोगों के खिलाफ लाजपत नगर थाने में शिकायत दी है। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि वह नरेंद्र चंचल की फैमिली डॉक्टर थीं। अपोलो अस्पताल में नरेंद्र चंचल की मौत होने के बाद सिद्धार्थ व अन्य लोगों ने सोशल मीडिया में उनके बारे में आपत्तिजनक बातें लिखना शुरू कर दिया।

महिला डॉक्टर का आरोप है कि सिद्धार्थ चंचल ने उनको फोन कर अपमानजनक शब्द कहे और भद्दी-भद्दी गालियां दीं। सिद्धार्थ ने कहा कि उन्होंने कमीशन खाया है और गलत दवा देने से उनके पिता की मौत हुई है। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि इससे उनकी इमेज पर धब्बा लगा है।
विज्ञापन


पुलिस ने शिकायत पर आईपीसी की धारा 509 (नारी की मर्यादा का हनन करने के लिए अपमानजनक शब्द कहना) का मामला 30 जुलाई को दर्ज कर लिया था। लॉकडाउन के कारण जांच आगे नहीं बढ़ी थी। पुलिस ने अब महिला के कोर्ट में बयान दर्ज कराए हैं। महिला डॉक्टर अपनी शिकायत व बयानों पर कायम है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी सिद्धार्थ चंचल को बुलाने पर पेश होने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें