मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रह सकता है और दिनभर मौसम साफ रहने के साथ सूरज के तेवर देखने को मिल सकते हैं।
राजधानी का मौसम इन दिनों सुहाना बना हुआ है। इस कड़ी में गुरुवार को दिनभर सूरज और बादलों की बीच आंख मिचौली का खेल चलता रहा। ऐसे में अधिकतम तापमान सामान्य के बराबर दर्ज हुआ है। अगले 24 घंटे में भी मौसम साफ रहेगा और सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य के बराबर 34 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो अधिक 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 51 से 90 फीसदी तक रहा। दिनभर कभी धूप तो कभी छांव वाली स्थिति बनी रही। इस वजह से अधिक गर्मी तो महसूस नहीं हुई, लेकिन उमस से लोगों का बुरा हाल रहा।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रह सकता है और दिनभर मौसम साफ रहने के साथ सूरज के तेवर देखने को मिल सकते हैं।
विज्ञापन
फरीदाबाद की हवा रही सबसे खराब
दिल्ली-एनसीआर की हवा में इन दिनों बदलाव आना शुरू हो गया है। इस कड़ी में एनसीआर में शामिल फरीदाबाद की हवा खराब दर्ज हुई है। यहां का एक्यूआई 236 दर्ज किया गया है। वहीं, अन्य शहरों की हवा संतोषजनक श्रेणी के उच्चतम स्तर में दर्ज हुई है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, दिल्ली का एक्यूआई 127 रहा। इसके अलावा गाजियाबाद का 151, ग्रेटर नोएडा का 140, गुरुग्राम का 139 व नोएडा का 122 एक्यूआई रहा। सफर इंडिया के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली ठंडी हवाएं अपने साथ धूल के कणों को भी साथ लेकर आ रही है। अगले तीन दिनों में भी वायु गुणवत्ता में बदलाव की संभावना नहीं है। बीते 24 घंटे में हवा में पीएम 10 का स्तर 105 व पीएम 2.5 का स्तर 51 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर दर्ज किया गया है।