फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के तोहफों की ई-नीलामी: नीरज चोपड़ा के भाले के लिए डेढ़ करोड़ रूपये की सबसे ऊंची बोली लगी

Fri, 08 Oct 2021 12:12 AM IST
शाहरुख खान सीमा शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

संस्कृति मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि नीरज चोपड़ा के भाले के लिए उच्चतम बोली (1.5 करोड़ रुपये) लगी है। वहीं, सरदार पटेल की मूर्ति के लिए सबसे अधिक (140) बोली प्राप्त हुईं। 
 
विज्ञापन
भाले के साथ केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले उपहारों की बृहस्पतिवार को हुई ई-नीलामी में सरदार पटेल की मूर्ति के लिए सबसे अधिक (140) बोली प्राप्त हुईं जबकि ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा के भाले के लिए उच्चतम बोली (1.5 करोड़ रुपये) लगी है। 

विज्ञापन


संस्कृति मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि सबसे अधिक बोली प्राप्त करने वाली वस्तुओं में लकड़ी से बनी गणेश प्रतिमा भी शामिल रही, जिसके लिए 117 बोलियां लगीं। इसी तरह, पुणे मेट्रो लाइन के एक स्मृति चिह्न के लिए 104 बोलियां जबकि विजय मशाल के स्मृति चिह्न के लिए 98 बोलियां प्राप्त हुईं हैं।

नीरज चोपड़ा के स्वर्ण विजेता भाले के बाद भवानी देवी के हस्ताक्षर वाली तलवार के लिए 1.25 करोड़ रुपये की सर्वाधिक बोली लगी। सुमित अंतिल के भाले के लिए 1.002 करोड़ रुपये, टोक्यो 2020 पैरालंपिक दल द्वारा दिए गए ऑटोग्राफ वाले अंगवस्त्र के लिए एक करोड़ रुपये और लवलीना बोरगोहेन के मुक्केबाजी दस्ताने के लिए 91 लाख रुपये की बोली प्राप्त हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें