फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: दिल्ली पुलिस के नाम पर एक्स को भेजा फर्जी नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के नाम पर किसी व्यक्ति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स को दो संगठनों के अकाउंट बंद करने का फर्जी नोटिस भेजा था। शुक्रवार को दिल्ली हाईकोर्ट में एक्स की ओर से यह जानकारी दी गई। कंपनी ने बताया कि उसने इस मामले में दिल्ली पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति अमित महाजन की पीठ को एक्स के वकील ने बताया कि कंपनी ने इंटरनेट फ्रीडम फाउंडेशन (आईएफएफ) और सॉफ्टवेयर फ्रीडम लॉ सेंटर (एसएफएलसी) के अकाउंट बंद नहीं किए हैं। नोटिस भेजने वाले की पहचान के लिए पुलिस से शिकायत की गई है। दोनों संगठनों ने कोर्ट को बताया कि दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त के नाम से एक्स को नोटिस भेजे गए थे। इनमें तीन घंटे के भीतर कुछ पोस्ट हटाने और दोनों संगठनों के अकाउंट बंद करने को कहा गया था। संगठनों का आरोप था कि 31 अक्तूबर और दो नवंबर को भेजे गए इन नोटिस में कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें