फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: छात्रों ने ली नशामुक्त समाज बनाने की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय सर्वोदय कन्या विद्यालय में हुआ जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पूर्वी दिल्ली। पश्चिम विनोद नगर स्थित राजकीय सर्वोदय कन्या विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम किया गया। इस दौरान छत्रों को जागरूकता सत्र, नुक्कड़ नाटक और फिल्म के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। छात्रों को बताया गया कि नशे की लत न केवल स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि परिवार पर भी इसका गंभीर असर पड़ता है। मेरा भारत के नेबरहुड यूथ पार्लियामेंट के तहत आयोजित कार्यक्रम की थीम नशामुक्त युवा रखी गई। इसमें 100 विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मेरा युवा भारत, दिल्ली के राज्य निदेशक अंकित कुमार गौड़ और पटपड़गंज के विधायक रविंद्र सिंह नेगी उपस्थित रहे। जिला युवा अधिकारी निकिता सिंह और विद्यालय की नोडल प्रभारी और लाइब्रेरियन रागिनी कुमारी ने आयोजन के संचालन में सहयोग किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या शिल्पी पिपिल के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें