फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: विदेशी खरीदार के नाम पर व्यापारियों को ठगने वाला फर्जी कॉल सेंटर पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मालिक और मैनेजर समेत 20 लोग गिरफ्तार, पेड मेंबरशिप और फर्जी सर्टिफिकेट के नाम पर ठगते थे
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। विदेश में खरीदार और ऑर्डर दिलवाने का झांसा देकर व्यापारियों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने गिरोह के 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में मालिक और मैनेजर भी शामिल हैं। आरोपी वेब सॉल्यूशंस एक्सपोर्ट के नाम से द्वारका सेक्टर-7 के पालम एक्सटेंशन में कॉल सेंटर चला रहे थे। यहां से पुलिस ने 34 मोबाइल फोन, आठ लैपटॉप, 14 सीपीयू, फर्जी प्रमाणपत्र और ठगी से जुड़े अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं।



पुलिस के मुताबिक, आरोपी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया के जरिये व्यापारियों को अपने जाल में फंसाते थे। उन्हें विदेशी खरीदार उपलब्ध कराने का भरोसा देकर पेड मेंबरशिप प्लान बेचे जाते थे। इसके बाद व्यापारियों को कथित विदेशी खरीदारों के व्हाट्सएप नंबर दिए जाते थे। दरअसल, इन नंबरों के पीछे गिरोह के ही कर्मचारी होते थे, जो विदेशी मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल कर व्यापारियों से खरीदार बनकर बातचीत करते थे।
विज्ञापन




आरोपी व्यापारियों को निर्यात के बड़े ऑर्डर मिलने और मोटा मुनाफा कमाने का लालच देते थे। इसके लिए उनसे कई तरह के प्रमाणपत्र बनवाने की मांग की जाती थी। जब व्यापारी इन प्रमाणपत्रों के लिए कंपनी से संपर्क करते थे तो आरोपी उनसे लाखों रुपये की भारी फीस वसूलते थे। इसके बदले उन्हें फर्जी प्रमाणपत्र थमा दिए जाते थे। इस तरह गिरोह पेड मेंबरशिप और प्रमाणपत्रों के नाम पर व्यापारियों को आर्थिक नुकसान पहुंचा रहा था।



द्वारका के पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर मिली शिकायत की जांच के दौरान इस संगठित साइबर ठगी नेटवर्क का पता चला। महाराष्ट्र से मिली एक शिकायत की जांच में इंडसइंड बैंक का एक म्यूल अकाउंट सामने आया। इसके बाद साइबर टीम ने जांच आगे बढ़ाते हुए द्वारका सेक्टर-7 के पालम एक्सटेंशन स्थित कॉल सेंटर पर छापा मारा।
विज्ञापन




पुलिस टीम को मौके पर 20 लोग मोबाइल फोन, कंप्यूटर और लैपटॉप के जरिये काम करते मिले। तलाशी के दौरान बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ फर्जी प्रमाणपत्र और अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए। इस मामले में साइबर थाना द्वारका में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें