फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: रेवाड़ी, नारनौल और रींगस के लिए चार दिन चलेंगी अनारक्षित विशेष ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने दिल्ली सराय रोहिल्ला और रींगस जंक्शन के बीच अनारक्षित विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इससे दिल्ली, गुरुग्राम, पटौदी, रेवाड़ी, नारनौल और नीमकाथाना के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। दोनों दिशाओं में कुल चार-चार फेरे लगाए जाएंगे।
रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 04472 दिल्ली सराय रोहिल्ला-रींगस अनारक्षित विशेष 18, 19, 20 और 21 नवंबर को संचालित होगी। यह दिल्ली सराय रोहिल्ला से शाम 7:10 बजे रवाना होकर 7:32 बजे दिल्ली कैंट, 7:50 बजे गुरुग्राम, 8:07 बजे पटौदी रोड, रात 10:10 बजे रेवाड़ी, 11:03 बजे नारनौल और 11:45 बजे नीमकाथाना पहुंचेगी। ट्रेन अगले दिन रात 12:40 बजे रींगस जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वापसी में ट्रेन संख्या 04471 रींगस-दिल्ली सराय रोहिल्ला अनारक्षित विशेष 19, 20, 21 और 22 नवंबर को चलेगी। यह रींगस जंक्शन से रात 2 बजे रवाना होगी। नीमकाथाना में 2:42 बजे, नारनौल में 3:22 बजे, रेवाड़ी में सुबह 5:05 बजे, पटौदी रोड में 5:22 बजे, गुरुग्राम में 5:50 बजे और दिल्ली कैंट में 6:07 बजे पहुंचेगी। दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंचने का समय सुबह 6:30 बजे निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें