फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी कॉल सेंटर पकड़ा, दंपती समेत 7 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। समयपुर बादली थाना पुलिस ने बादली गांव में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा किया है। कॉल सेंटर से खाड़ी देशों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी को अंजाम दिया जा रहा था। कॉल सेंटर को एक दंपती चला रहा था। पुलिस ने दंपती समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यहां से कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल, 65 हजार रुपये, 44 चेकबुक और 65 पासपोर्ट बरामद किए हैं। पुलिस को आशंका है कि आरोपियों ने देशभर के काफी लोगों से ठगी की है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर जांच कर रही है। पुलिस को कई आरोपियों की तलाश है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शनिवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि बादली गांव में कुछ लोग फर्जी कॉल सेंटर चला रहे हैं, जिसके जरिये आरोपी लोगों को खाड़ी देशों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करते हैं। सूचना मिलते ही समयपुर बादली थाना पुलिस ने उक्त कॉल सेंटर में छापा मारा। पुलिस के पूछताछ करने पर वहां मौजूद लोगों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
जांच में पता चला कि कॉल सेंटर को रोहिणी के सेक्टर-1 निवासी अंजू शर्मा और उसका पति चंद्रशेखर चला रहा था। दोनों ने पूछताछ में बताया कि वह लोगों को दुबई और कुवैत भेजने का झांसा देकर रकम ऐंठते हैं। पुलिस ने दंपती समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जिसमें तीन महिलाएं किशनगंज निवासी डिंकी, आजादपुर निवासी रिंकी और जहांगीरपुरी निवासी रजनी टेलीकॉलर का काम कर रही थीं। पुलिस ने अकाउंटेंट का काम करने वाले किराड़ी निवासी रवींद्र वर्मा और चपरासी बेगमपुर निवासी आशु को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि अंजू और चंद्रशेखर, अजीत दहिया के जरिये एक वेबसाइट से मोबाइल नंबर का डेटा लेते थे। फिरोज नाम का युवक इनके लिए फील्ड एजेंट का काम करता है। साथ ही टेलीकॉलर फोन नंबरों के जरिये लोगों को विदेश भेजने का झांसा देकर ठगी करते थे।
एक शख्स से ठगे 62 हजार रुपये
छापे के वक्त पुलिस को मौके पर मनोज नाम का युवक मिला। उसने बताया कि दंपती विदेश भेजने के नाम पर उससे 62 हजार रुपये ठग चुका है। 15 दिन में उसे विदेश भेजने की बात कही गई थी। आरोपियों के पास अपना पासपोर्ट भी जमा करवा चुका है। अब आरोपी उससे 15 हजार रुपये और मांग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें