फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया- दिल्ली के प्रदूषण में 77 फीसदी की कमी आई, श्रेय दिया सरकार को

Thu, 09 Feb 2023 03:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली के मंत्री गोपाल राय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को विंटर एक्शन प्लान की रिपोर्ट पर समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस साल समय से पहले पराली व कूड़ा जलाने पर रोक, धूल प्रदूषण पर नियंत्रण, वार रूम व ग्रीन एप को उन्नत बनाने से बेहतर परिणाम आए हैं। इससे राजधानी के प्रदूषण में करीब 77 फीसदी की कमी दर्ज की गई है। ऐसा दिल्ली सरकार के बेहतर निर्णयों की वजह से हुआ है।

विज्ञापन


दिल्ली सचिवालय में गोपाल राय की अध्यक्षता में हुई बैठक में पर्यावरण विभाग, डीपीसीसी, वन एवं वन्यजीव विभाग, डीएसआईआईडीसी, एमसीडी, एनडीएमसी, डीडीए, राजस्व विभाग, जल बोर्ड, विकास विभाग, शिक्षा विभाग, दिल्ली पुलिस, डीटीसी, आई एंड एफसी, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी शामिल हुए। बैठक में गोपाल राय ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से विंटर एक्शन प्लान के 15 बिंदुओं पर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि सीएम केजरीवाल के नेतृत्व में प्रदूषण को कम करने के लिए लगातार काम किए जा रहे हैं। इस बार सर्दियों में विशेष कदम उठाए गए। इसके परिणाम स्वरूप प्रदूषण कम हुआ। सरकार और विभिन्न विभागों के प्रमुखता के साथ काम करने का असर देखने को मिला है। हवा की गुणवत्ता में सुधार हो रहा है। 2016 के मुकाबले प्रदूषण में 77 प्रतिशत की कमी आई है।
विज्ञापन


दस साल से पुराने डीजल और 15 साल से पुराने पेट्रोल वाहनों पर प्रतिबंध, ई-वाहन को बढ़ावा देने, निर्माण कार्यों पर रोक, ग्रीन एरिया बढ़ाना, पटाखों पर प्रतिबंध, पराली जलने पर रोक, ग्रीन वार रूम की स्थापना, औद्योगिक इकाइयों का पीएनजी से संचालन और सरकार द्वारा किए जा रहे तमाम प्रयासों की वजह से हवा में सुधार हुआ है। इस बार 4329 एकड़ भूमि पर बायो-डीकंपोजर का छिड़काव भी किया गया। 

प्रदूषण के खिलाफ उठाए गए विशेष कदम

  • अक्टूबर 2022 से जनवरी 2023 तक 32290 बार निर्माणाधीन साइट का निरीक्षण
  • धूल उड़ाने को लेकर 4 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया
  • 80 मैकेनाइज्ड रोड स्वीपिंग (एमआरएस) मशीन कार्यरत हैं
  • 401 वाटर स्प्रिंकलर व टैंकर का इस्तेमाल
  • 193 स्टैटिक एंटी-स्मॉग गन लगाईं
  • 169 मोबाइल एंटी-स्मॉग गन ऊंची इमारतों पर लगाईं
  • 86,157 ई-वाहन पंजीकृत हुए
  • कूड़ा जलाने वाले 22162 स्थलों का निरिक्षण
  • 9.85 लाख रुपये की जुर्माना राशि लगाई
  • एफएम रेडियो चैनल पर ऑडियो जिंगल से अभियान चलाया
  • ग्रीन वार रूम एवं ग्रीन ऐप 
  • 13 हॉटस्पॉट की पहचान की गई
  • वेस्ट ईको पार्क दिल्ली के होलंबी कलां में जीरो वेस्ट पॉलिसी पर बन रहा
  • 43 लाख पौधे लगाने व वितरण का लक्ष्य रखा जबकि लगाए 46 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें