फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: चुनाव आयोग ने तीनों नगर निगम के वार्ड किए आरक्षित, अनुसूचित जाति के लिए वार्ड आरक्षित करने में अपनाया नया फार्मूला   

Tue, 25 Jan 2022 11:02 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

आयोग ने जो वार्ड पिछली बार सामान्य था उसे महिलाओं के लिए आरक्षित किया है, जबकि जो वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित था उसे सामान्य किया है। लिहाजा इस बार समस्त वार्डों की श्रेणी बदल गई है।
विज्ञापन
delhi mcd - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने मंगलवार को तीनों नगर निगम के चुनाव कराने के लिए उनके वार्ड अनुसूचित जाति एवं महिलाओं के लिए आरक्षित करने की अधिसूचना जारी की। चुनाव आयोग ने इस बार भी अनुसूचित जाति के लिए वार्ड आरक्षित करने के मामले में नया फार्मूला अपनाया है। 

विज्ञापन


आयोग ने तीनों नगर निगम में दूसरे नंबर पर सबसे अधिक अनुसूचित जाति की आबादी वाले वार्डों को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया है। वहीं आयोग ने पिछली बार की तरह एक नंबर से अनुसूचित जाति की महिलाओं के वार्ड आरक्षित किए हैं, जबकि सामान्य एवं महिलाओं के लिए वार्ड आरक्षित करने में अलग फार्मूला अपनाया है। 

आयोग ने जो वार्ड पिछली बार सामान्य था उसे महिलाओं के लिए आरक्षित किया है, जबकि जो वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित था उसे सामान्य किया है। लिहाजा इस बार समस्त वार्डों की श्रेणी बदल गई है। आयोग ने वर्ष 2017 में तीनों नगर निगम में अनुसूचित जाति के लिए सबसे अधिक अनुसूचित जाति की आबादी वाले वार्ड आरक्षित किए थे। इसके अलावा सामान्य एवं अनुसूचित जाति के वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित करने में एक नंबर से शुरुआत की थी।
विज्ञापन


उत्तरी दिल्ली नगर निगम:
अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित वार्ड- 5, 12, 23, 32, 35, 52, 73, 86, 93, 103

अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वार्ड- 11, 21, 29, 34, 41, 72, 81, 89, 97, 104

महिलाओं के लिए आरक्षित वार्ड - 2, 7, 9, 13, 14, 16, 18, 20, 22, 24, 26, 28, 30, 36, 39, 43, 45, 47, 49, 50, 55, 57, 59, 61, 63, 65, 67, 69, 70, 75, 76, 78, 80, 83, 84, 88, 90, 92, 96, 98, 100, 102

सामान्य वार्ड- 1, 3, 4, 6, 8, 10, 15, 17, 19, 25, 27, 31, 33, 37, 38, 40, 42, 44, 46, 48, 51, 53, 54, 56, 58, 60, 62, 64, 66, 68, 71, 74, 77, 79, 82, 85, 87, 91, 94, 95, 99, 101

दक्षिण दिल्ली नगर निगम
अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित वार्ड- 3, 8, 20, 41, 50, 64, 76, 91

अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वार्ड- 6, 19, 33, 45, 55, 65, 77

महिलाओं के लिए आरक्षित वार्ड- 2, 5, 7, 9, 11, 13, 15, 17, 21, 23, 25, 27, 29, 31, 35, 37, 39, 40, 42, 44, 46, 48, 52, 54, 57, 59, 60, 62, 66, 69, 71, 73, 74, 79, 81, 83, 85, 87, 89, 92, 95, 96, 98, 100, 102

सामान्य वार्ड- 1, 4, 10, 12, 14, 16, 18, 22, 24, 26, 28, 30, 32, 34, 36, 38, 43, 47, 49, 51, 53, 56, 58, 61, 63, 67, 68, 70, 72, 75, 78, 80, 82, 84, 86, 88, 90, 93, 94, 97, 99, 101, 103, 104
विज्ञापन


पूर्वी दिल्ली नगर निगम
अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित वार्ड- 6, 11, 31, 35, 37, 56

अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वार्ड- 7, 30, 34, 36, 38

महिलाओं के लिए आरक्षित वार्ड- 2, 5, 8, 10, 12, 14, 16, 19, 21, 23, 25, 27, 29, 32, 39, 41, 43, 45, 47, 49, 51, 52, 54, 57, 59, 61, 63

सामान्य वार्ड- 1, 3, 4, 9, 13, 15, 17, 18, 20, 22, 24, 26, 28, 33, 40, 42, 44, 46, 48, 50, 53, 55, 58, 60, 62, 64

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें