फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: बुजुर्ग ने की पत्नी की गला रेतकर हत्या, बचाव करने आई बेटे की बहू भी घायल, आरोपी खुद पहुंचा थाने

Tue, 22 Jun 2021 11:19 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने आरोपी अब्दुल हकीम को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि छोटी-छोटी बातों पर बुजुर्ग का अपनी पत्नी से झगड़ा होता था। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पूर्वी दिल्ली न्यू उस्मानपुर इलाके में मंगलवार दोपहर 75 वर्षीय एक बुजुर्ग शख्स को कुछ ऐसा जनून सवार हुआ कि उसने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी अब्दुल हकीम (75) खुद ही थाने पहुंच गया। वहां जाकर उसने पत्नी का गला रेतने की बात कही। 
विज्ञापन


खबर मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। घर में जैनब बेगम (70) मृत मिली। पुलिस ने आरोपी अब्दुल हकीम को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि छोटी-छोटी बातों पर बुजुर्ग का अपनी पत्नी से झगड़ा होता था। 

मंगलवार को भी दोनों के बीच बहस हो रही थी। बुजुर्ग की बहू ने सास को बचाने का प्रयास भी किया था। वारदात में हाथ में चाकू लगने से वह भी मामूली रूप से जख्मी हो गई। न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक जैनब बेगम अपने परिवार के साथ गली नंबर-21 ब्रह्मपुरी में रहती थी। इसके परिवार में पति अब्दुल हकीम के अलावा छह बेटे व दो बेटियां व अन्य सदस्य हैं। जैनब के सभी बच्चों की शादी हो चुकी थी। परिजनों ने पुलिस को बताया अब्दुल हकीम छोटी-छोटी बातों पर जैनब से झगड़ा करते रहते थे। 
विज्ञापन

दोनों के बीच तू-तू-मैं-मैं भी होती थी। मंगलवार दोपहर के समय दोनों अपने कमरे रमें मौजूद थे। इस दौरान दोनों के बीच झगड़ा हो गया। दोनों के बीच मारपीट होने लगी। तभी हकीम ने कमरे से चाकू लेकर अपनी पत्नी का गला रेत दिया। जैनब के चिल्लाने पर उनके बेटे पत्नी हिना भागकर वहां पहुंची। 

बीच-बचाव कराने के चक्कर में उसको भी चाकू लग गया। वह मामूली रूप से जख्मी हो गए। वारदात के बाद आरोपी घर से निकलकर सीधे थाने पहुंचा और उसने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने जैनब का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें