फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर बेहतर यात्री सुविधा देने की कवायद शुरू, इमारत को बेहतर करने का खाका तैयार

Thu, 27 Jan 2022 08:56 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर जल्द ही नई इमारत यात्रियों के लिए तैयार की जाएगी। निर्मित होने वाले दो मंजिलें इस इमारत में बुकिंग कार्यालय तो होगा ही साथ ही पहली मंजिल पर रिटायरिंग रूम व क्लॉक रूम की सुविधा होगी।
विज्ञापन
हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली, आनंद विहार के बाद अब निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर बेहतर यात्री सुविधा देने की कवायद शुरू हो गई है। दक्षिण दिशा की तरफ इस स्टेशन से ज्यादातर ट्रेनों की आवाजाही होती है। ऐसे में इस स्टेशन की इमारत को भी बेहतर करने का खाका रेलवे ने तैयार किया है।

विज्ञापन


निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर जल्द ही नई इमारत यात्रियों के लिए तैयार की जाएगी। निर्मित होने वाले दो मंजिलें इस इमारत में बुकिंग कार्यालय तो होगा ही साथ ही पहली मंजिल पर रिटायरिंग रूम व क्लॉक रूम की सुविधा होगी। रेलवे सुरक्षा बल के कंट्रोल कक्ष भी अलग से तैयार किया जाएगा। ताकि पूरे स्टेशन परिसर सीसीटीवी कैमरे की जद में रहे। 

स्टेशन परिसर की सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करने में मदद मिले। मुख्य इमारत के साथ नई इमारत बनाई जाएगी। इस स्टेशन से प्रतिदिन दो लाख के करीब यात्रियों का आवागमन होता है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार नये बिल्डिंग के लिए निविदा आमंत्रित की गई है। अगले महीने आवेदन मिलने की उम्मीद है। इसके बाद बिल्डिंग यात्री फ्रेंडली बनाने का काम शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें