फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्शन में नए शिक्षा मंत्री: तीसरे दिन दिखने लगा कैबिनेट विस्तार का असर, प्रधान बोले- पढ़ाई और कौशल विकास एक ही विषय

Sat, 10 Jul 2021 07:29 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सभी राज्यों के शिक्षा विभाग के साथ मिलकर कोरोना महामारी के चलते पटरी से उतरी शिक्षा को रफ्तार देने पर मिलकर काम करें। इसी के तहत शनिवार को मंत्रालय अधिकारियों की बैठक बुलाकर स्कूली शिक्षा की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान - फोटो : twitter: @dpradhanbjp
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोदी सरकार के नए कैबिनेट विस्तार का असर शिक्षा से लेकर कौशल विकास मंत्रालय तक तीसरे ही दिन दिखने लग पड़ा है। केंद्रीय शिक्षा व कौशल विकास मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने सभी अधिकारियों को दो टूक कहा है कि नई शिक्षा नीति को धरातल पर लागू करने पर काम करें। सभी राज्यों के शिक्षा विभाग के साथ मिलकर कोरोना महामारी के चलते पटरी से उतरी शिक्षा को रफ्तार देने पर मिलकर काम करें। इसी के तहत शनिवार को मंत्रालय अधिकारियों की बैठक बुलाकर स्कूली शिक्षा की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, शिक्षा मंत्री ने कहा है कि दोनों मंत्रालयों के अधिकारी शिक्षा और कौशल से जुड़ी योजनाओं की जानकारी एक साथ बैठकर साझा करें। यदि कोई दिक्कत आती है तो उसका तत्काल समाधान निकालना होगा।

स्कूलों में कौशल विकास के पाठ्यक्रम पर काम जल्द
नई शिक्षा नीति के तहत छठी कक्षा से कौशल विकास की पढ़ाई शुरू होनी है। इसी के तहत अधिकारियों को समीक्षा बैठक में कहा गया है कि वे स्कूली शिक्षा में नए जमाने के कौशल विकास के तहत पाठ्यक्रम तैयार करें। शिक्षकों की ट्रेनिंग पर विशेष फोकस करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें