फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU Admission 2021: पीजी पाठ्यक्रम में दाखिला प्रक्रिया आज से, पहली सूची जारी, 21 तक प्रवेश

Thu, 18 Nov 2021 05:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 

सार

20 हजार सीटों के लिए 1,83,815 आवेदन आए। 39 पाठ्यक्रमों की मेरिट सूची जारी।
विज्ञापन
डीयू : पीजी पाठ्यक्रम में दाखिला प्रक्रिया आज से - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार से परास्नातक (पीजी) पाठ्यक्रम में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। दाखिले के लिए बुधवार को करीब 39 पाठ्यक्रमों की मेरिट सूची जारी कर दी गई। इसके आधार पर 18 से 21 नवंबर तक दाखिला लिया जा सकेगा।
विज्ञापन


कॉलेज 22 नवंबर तक दाखिले मंजूर करेंगे। विद्यार्थी 23 नवंबर दोपहर एक बजे तक फीस का भुगतान कर सकते हैं। फीस का भुगतान भी पोर्टल के माध्यम से किया जा सकेगा। अभी 74 में से सिर्फ 39 पाठ्यक्रमों के दाखिले शुरू हो रहे हैं। दूसरी सूची 26 नवंबर को जारी होगी, जिसके आधार पर 27 से 29 नवंबर तक दाखिला लिया जा सकेगा। छात्र एक दिसंबर दोपहर एक बजे तक फीस का भुगतान कर सकते हैं।

तीसरी सूची तीन दिसंबर को जारी होगी। इस सूची के बाद भी सीटें शेेष रहने पर अन्य सूची जारी की जाएंगी। दाखिले के लिए छात्रों को पोर्टल पर जाकर लॉग इन करना होगा। जहां से उनके डैशबोर्ड पर पहुंचने पर सभी तरह की जानकारी आ जाएगी। दाखिले से जुड़ी पूरी जानकारी छात्रों को पोर्टल के माध्यम से ही मिलेगी।छात्र का दाखिला मंजूर होने पर उन्हें फीस भुगतान की जानकारी भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें