फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियुक्ति: प्रोफेसर योगेश सिंह होंगे दिल्ली विश्वविद्यालय के नए कुलपति, राष्ट्रपति ने दो नियुक्तियों को दी मंजूरी

Wed, 22 Sep 2021 08:20 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रोफेसर योगेश सिंह को दिल्ली विश्वविद्यालय और नीलिमा गुप्ता को डॉ. हरि सिंह गौड़ विश्वविद्यालय, सागर के कुलपति पद पर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
प्रो. योगेश सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली प्रोद्योगिक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह को बुधवार को नया कार्यभार सौंपा गया है। शिक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी है कि प्रो. योगेश सिंह को दिल्ली विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जो केंद्रीय विश्वविद्यालयों के विजिटर हैं, उन्होंने बुधवार को दो कुलपतियों की नियुक्ति को मंजूरी दी है। योगेश सिंह को दिल्ली विश्वविद्यालय और नीलिमा गुप्ता को डॉ. हरि सिंह गौड़ विश्वविद्यालय, सागर के कुलपति पद पर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


नीलिमा गुप्ता वर्तमान में बिहार के तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में कुलपति के पद पर कार्यरत हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें