फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू: 23 और 27 सितंबर से नियमों में मिलेगी राहत, बसों को भी  मिलेगी विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश की अनुमति

Wed, 22 Sep 2021 06:23 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तृतिय वर्ष के सभी पीएचडी रिसर्च स्कॉलरों को विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश की अनुमति होगी। कोरोना नियमों का पालन करते हुए बसों को भी परिसर में प्रवेश करने की अनुमति होगी।
विज्ञापन
जेएनयू
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में कोरोना के कम होते मामलों के साथ ही सरकार ने लंबे समय से बंद शैक्षणिक संस्थानों को भी खोलने की सशर्त इजाजत दे दी है। इसी क्रम में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय को भी चरणबद्ध तरीके से खोला जा रहा है। इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रबंधन ने बुधवार को आदेश जारी किया है। नए आदेशों के अनुसार 23 सितंबर को तीसरे और 27 सितंबर को रीओपनिंग के चौथे फेज की शुरूआत हो जाएगी।
विज्ञापन


23 सितंबर से ये नियम होंगे लागू
-तृतिय वर्ष के सभी पीएचडी रिसर्च स्कॉलरों को विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश की अनुमति होगी।
-कोरोना नियमों का पालन करते हुए बसों को भी परिसर में प्रवेश करने की अनुमति होगी।
-भीड़ से बचने के लिए अब सिक्योरिटी ऑफिस से आईडी कार्ड जारी नहीं किए जाएंगे, बल्कि छात्रों के लिए स्कूल या स्पेशल सेंटर लेवल पर आईडी कार्ड जारी होंगे।
विज्ञापन


27 सितंबर से ये नियम होंगे लागू
-एमएससी फाइनल वर्ष, बीटेक चौथे वर्ष और एमबीए फाइनल वर्ष के स्कॉलरों को भी परिसर में प्रवेश की अनुमति होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें