फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : डीटीसी ने उतारी दूसरी इलेक्ट्रिक बस, ई-बस नई मगर रूट व किराया है पुराना

Wed, 23 Feb 2022 05:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आनंद विहार-महरौली के बीच डीटीसी ने उतारी दूसरी इलेक्ट्रिक बस, सर्कुलर रोड पर चलने वाली पहली ई-बस का ट्रायल रहा सफर। करीब पंद्रह दिन होगा इस बस का ट्रायल, इसके बाद धीरे-धीरे बढ़ेगा ई-बसों को बेड़ा, मार्च के अंत तक अलग-अलग रूट पर चलेंगी 100 बसें।
विज्ञापन
आनंद विहार बस अड्डे पर ई बस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस रूट और किराये में कोई बदलाव नहीं, मगर दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की पुरानी सीएनजी बसों की जगह धीरे धीरे ई-बसों लेने लगी हैं। प्रदूषण और शोर शराबा से दूर ई बसें दिल्ली में पांव पसारने लगी हैं। महज, पांच से 25 रुपये के बीच किराये में आप अब आनंद विहार बस टर्मिनल से महरौली के बीच के स्टॉप तक का सफर कर सकेंगे।

विज्ञापन


11 साल बाद डीटीसी की ई बसों में सफर का मौका मिलने लगा है। पहली ई बस के सड़क पर उतरने पर मुख्यमंत्री ने अप्रैल तक 300 ई बसें सड़कों पर उतारने की घोषणा की। मार्च के अंत तक 100 ई बसें अलग अलग रूट पर उतारी जाएंगी। इसके लिए बस डिपो में चार्जिंग की बुनियादी सुविधाएं तैयार हो चुकी हैं। 

जनवरी में पहली ई बस सेवा की इंद्रप्रस्थ डिपो से सर्कुलर रूट पर शुरुआत हुई। दो दिन पहले आनंद विहार बस टर्मिनल से महरौली के बीच रूट नंबर-534 पर दूसरी बस भी यात्रियों को सेवाएं देने लगी है। पहली ई बस के ट्रायल के दौरान यात्रियों के अनुभव और बस के परिचालन के दौरान कोई तकनीकी खराबी न मिलने पर दूसरी ई बस भी आनंद विहार से संचालित होने लगी है। सूत्रों के मुताबिक सर्कुलर बस में यात्रियों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही, क्योंकि इस रूट पर लंबे अर्से बाद बस सेवा शुरू की गई। माना जा रहा है कि इस रूट पर यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। 
विज्ञापन


ई बस से दूर दराज तक जाने वाले यात्रियों को सहूलियत के साथ किफायत होने के कारण धीरे धीरे लोकप्रियता बढ़ने लगी है। दूसरे रूट पर ई बस के चलने से आनंद विहार से महज 25 रुपये में ई बस से महरौली तक पहुंचने की यात्रियों को सुविधा मिलने लगी है। यात्री इस बात को लेकर आश्चर्यचकित हैं कि डीटीसी की ई बस के किराये में कोई बदलाव नहीं किया गया है।   

फिलहाल दिल्ली की सड़कों पर दो ई बसें संचालित हो रही हैं। सर्कुलर बस के बाद दूसरी रूट पर आनंद विहार से महरौली के लिए नई ई बस में यात्रियों को सेवाएं मुहैया की जा रही है। अगले एक सप्ताह में 50 बसों के लांच के बाद मार्च के अंत तक दिल्ली की सड़कों पर 100 ई बसें अलग अलग रूटों पर उतारी जाएंगी। यात्रियों की सहूलियत के लिए अप्रैल तक 300 ई बसें डीटीसी के बेड़े में शामिल की जाएंगी। 

डीटीसी डिपो से चलेंगी ई बसें
इसके तहत 100 बसें मुंडेला कलां, 50 राजघाट डिपो जबकि 150 बसें रोहिणी सेक्टर-37 डिपो से संचालित होंगी। सड़कों पर प्रदूषण कम करने के लिए दिल्ली के परिवहन बेड़े में 1500 ई बसों की भी मंजूरी मिल चुकी है। पहली ई बस की शुरुआत के मौके पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की थी कि दिल्ली के परिवहन बेड़े में करीब 2000 ई बसें भी शामिल की जाएंगी। इसके लिए चार्जिंग की सुविधा भी बस डिपो में तैयार की जा रही है ताकि बसों के पहुंचने पर यात्री सेवाओं की शुरुआत होने पर किसी तरह की परेशानी न हो। फिलहाल दिल्ली के परिवहन बेड़े में 6900 डीटीसी और क्लस्टर बसें चल रही हैं। ई बसें जुड़ने से यात्रियों को अलग अलग रूटों पर बस की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें