बुधवार की सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक गामड़ी गांव, यमुना विहार, भजनपुरा, उत्तर और पश्चिम घोंडा, मौजपुर, दिलशाद गार्डन, सीमापुरी, नंद नगरी, सुंदर नगरी, मंडोली, सबोली, हर्ष विहार आदि इलाकों के निवासियों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ेगा।
पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में बुधवार को पेयजल आपूर्ति प्रभावति रहेगी। दरअसल दिल्ली जल बोर्ड सोनिया विहार डब्ल्यूटीपी के सामने नानकसर गुरुद्वारा के पास रैनीवेल-नंबर दो वजीराबाद रोड पर नव निर्मित फिलिंग पॉइंट्स को पानी उपलब्ध कराने के लिए 1200 मिमी व्यास ताहिरपुर राइजिंग मेन में 80 मिमी व्यास का बोर करेगा।
विज्ञापन
इस कारण बुधवार की सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक गामड़ी गांव, यमुना विहार, भजनपुरा, उत्तर और पश्चिम घोंडा, मौजपुर, दिलशाद गार्डन, सीमापुरी, नंद नगरी, सुंदर नगरी, मंडोली, सबोली, हर्ष विहार आदि इलाकों के निवासियों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ेगा। उनकी इस समस्या को दूर करने के लिए दिल्ली जल बोर्ड ने पानी के टैंकरों की व्यवस्था की है। लिहाजा पानी की कमी होने पर वे टैंकर मंगा सकते है।