फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Record : डॉ. प्रदीप चौबे ने बनाया रोबोटिक सर्जरी करने का विश्व रिकॉर्ड 

Wed, 25 May 2022 06:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

डॉ. चौबे और उनकी टीम इससे पहले लगातार 20 साल तक लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड कायम कर चुकी है तथा उन्होंने 90 हजार से अधिक सर्जरी की हैं। डॉ. चौबे ने कहा कि वर्सियस को अतिरिक्त परिशुद्धता, सटीक एवं सुरक्षित तरीके से लेपरोस्कोपिक सर्जरी तकनीक के सभी लाभ देने के लिए डिजाइन किया गया है।
विज्ञापन
डॉ. चौबे... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैक्स हेल्थकेयर में मैक्स इंस्टीट्यूट ऑफ एमएएमबीएस के चेयरमैन डॉ. प्रदीप चौबे व उनकी टीम ने कैंब्रिज ब्रिटेन से नई पीढ़ी का रोबोट वर्सियस हासिल कर बड़ी उपलब्धि पाई है।

विज्ञापन

टीम ने बहुत कम समय में सबसे ज्यादा रोबोटिक सर्जरी करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। मार्च 2022 में टीम ने 22 दिन में ही 137 सफल सर्जरी कीं और महज 17 दिन में ही सबसे तेज 100 रोबोटिक सर्जरी पूरी कर चुकी है। इस रिकॉर्ड को विश्व रिकॉर्ड बुक, लंदन द्वारा प्रकाशित किया गया है।

डॉ. चौबे और उनकी टीम इससे पहले लगातार 20 साल तक लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड कायम कर चुकी है तथा उन्होंने 90 हजार से अधिक सर्जरी की हैं। डॉ. चौबे ने कहा कि वर्सियस को अतिरिक्त परिशुद्धता, सटीक एवं सुरक्षित तरीके से लेपरोस्कोपिक सर्जरी तकनीक के सभी लाभ देने के लिए डिजाइन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें