फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Doctor's Strike: स्वास्थ्य मंत्री से मिले आईएमए प्रतिनिधि, मिला छह जनवरी से पहले काउंसलिंग शुरू कराने का आश्वासन

Fri, 31 Dec 2021 03:43 PM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, नई दिल्ली

सार

नीट पीजी की काउंसलिंग जल्द कराने और हड़ताल कर रहे रेजीडेंट डॉक्टरों पर कथित बर्बरता के लिए दिल्ली पुलिस से माफी मंगवाने के लिए दिल्ली में जारी डॉक्टरों की हड़ताल के संबंध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईएमए ने बताया है कि स्वास्थ्य मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है कि नीट पीजी की काउंसलिंग छह जनवरी 2022 से पहले शुरू हो जाएगी और डॉक्टरों पर कोई एफआईआर भी नहीं की जाएगी। आईएमए ने एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।

विज्ञापन


आईएमए अध्यक्ष सहजानंद प्रसाद सिंह ने बताया कि नीट पीजी की काउंसलिंग जल्द कराने और हड़ताल कर रहे रेजीडेंट डॉक्टरों पर कथित बर्बरता के लिए दिल्ली पुलिस से माफी मंगवाने के लिए दिल्ली में जारी डॉक्टरों की हड़ताल के संबंध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया से मुलाकात की थी।

Trending Videos
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है लेकिन सभी एहतियाती कदम उठाने चाहिए।

फोर्डा ने हड़ताल खत्म करने का एलान किया

नीट पीजी काउंसलिंग कराने और डॉक्टरों पर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के चलते हड़ताल पर गए रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल आज दोपहर 12 बजे खत्म हो गई। यह एलान फोर्डा के अध्यक्ष डॉ. मनीष ने किया। डॉ. मनीष ने कहा कि मरीज पहले से ही काफी परेशान हो रहे हैं। कई सर्जरियां भी हड़ताल की वजह से टली हैं। इन सभी हालातों को ध्यान में रखते हुए हमने तय किया है कि आज दोपहर 12 बजे से सभी डॉक्टर काम पर लौटेंगे।

डॉक्टरों को दिल्ली पुलिस ने एफआईआर वापस लेने का आश्वासन मिल गया है जिसके बाद रेजिडेंट डॉक्टरों ने 15वें दिन अपनी हड़ताल खत्म कर दी और काम पर लौट आए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें