फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुझे सम्मान सहित बहाल करना चाहिए : डॉ. कफील

Sun, 29 Sep 2019 03:46 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डॉ. कफील खान - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
यूपी के निलंबित बाल रोग चिकित्सक कफील खान ने शनिवार को मांग की कि उन्हें सम्मान के साथ बहाल किया जाना चाहिए। गोरखपुर के बीआरडी अस्पताल में 2017 में ऑक्सीजन की कमी के चलते कई बच्चों की जान चली गई थी। खान को इसी मामले में भ्रष्टाचार और मेडिकल लापरवाही के आरोप में निलंबित किया गया था।
विज्ञापन


कफील ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार को मृतक बच्चों के परिजनों से माफी मांगनी चाहिए और उन्हें मुआवजा देना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि विभागीय जांच में पता चला है कि उन्होंने कोई लापरवाही नहीं की न भ्रष्टाचार में शामिल थे। उन्होंने कहा, ‘हत्यारा कफील’ और ‘कुख्यात डॉक्टर कफील’ का दाग उनके सिर से हट गया है। 

कफील ने मांग की है कि इस मामले की जांच सीबीआई से या उत्तर प्रदेश के बाहर कोर्ट की निगरानी में होनी चाहिए। हालांकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार मृत्युंजय कुमार ने एक बयान में कहा है कि यह कहना सही नहीं कि डॉ. कफील को विभागीय जांच में क्लीन चिट मिल गई है। उन्होंने रिपोर्ट का गलत निष्कर्ष निकाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें