रेलवे पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा तो की है। लेकिन ट्रेन की घोषणा के साथ ही सभी स्पेशल ट्रेन की सीट फुल है। हालांकि रेलवे ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए और अधिक स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना तैयार की है। इसी कड़ी में रेलवे ने बांद्रा टर्मिनस-मऊ के बीच सप्ताहिक सुपरफास्ट पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।
ट्रेन संख्या 09193 बांद्रा टर्मिनस-मऊ 26 अक्तूबर, 2, 9 व 16 नवंबर को चलेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 09194 मऊ-बांद्रा 28 अक्तूबर, 4, 11 व 18 नवंबर को चलेगी। मार्ग में यह ट्रेप बोरीवली, वापी,
सूरत, बडोदरा, रतलाम, कोटा जंक्शन, सवाईमाधोपुर, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी, ब्याना, आगरा छावनी, शमशाबाद टाउन, इटावा, कानपुर, प्रयागराज जंक्शन, जंघई, मरीयाहू, जौनपुर और औंरिहार स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। इसी तरह नई दिल्ली से पटना के बीच भी स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है।
ट्रेन संख्या 01664 नई दिल्ली-पटना 23 अक्तूबर से 20 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार, मंगलवार व बृहस्पतिवार को चलेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 01663 पटना-नई दिल्ली 24 अक्तूबर से 21 नवंबर तक प्रत्येक रविवार, बुधवार और शुक्रवार को चलेगी। मार्ग में यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा व दानापुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।