फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएमसी के अस्पताल में केवल 1400 में डायलिसिस

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) के तिलक नगर अस्पताल में मरीज अब केवल 1400 रुपये में डायलिसिस करा सकेंगे। आम नागरिकों के लिए शनिवार को यहां 10 बिस्तर के नवनिर्मित डायलिसिस केंद्र का उद्घाटन पश्चिमी दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा और महापौर मुकेश सूर्यान ने किया।
विज्ञापन

एसडीएमसी स्वास्थ्य सेवाएं लगातार बढ़ा रहा है। पिछले हफ्ते कालकाजी के पूर्णिमा सेठी अस्पताल में भी ऐसा ही डायलिसिस केंद्र खोला गया है। इस दौरान सांसद ने इस केंद्र के प्रचार-प्रसार पर बल दिया। कार्यक्रम में स्थायी समिति के अध्यक्ष कर्नल बीके ओबेराय, पूर्व महापौर नरेंद्र चावला, स्थानीय पार्षद गुरमुख सिंह, आयुक्त ज्ञानेश भारती आदि मौजूद थे।
महापौर मुकेश सुर्यान ने बताया कि केंद्र निप्रो मेडिकल कॉर्पोरेशन के साथ मिलकर तैयार किया गया है। इसमें रक्त साफ करने वाले डायलाइजर फ्लूड का इस्तेमाल एक मरीज के लिए केवल एक बार किया जाएगा। यह जापानी मशीन जर्मन आरओ तकनीक से शुद्ध जल से डायलिसिस करेगी। आयुक्त ज्ञानेश भारती ने कहा कि विभिन्न एनजीओ के साथ मिलकर तिलक नगर कॉलोनी अस्पताल में जल्द ही आईसीयू सेंटर भी खोलने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें