फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : तीन महीने से चल रहा था 18 साल छोटे प्रेमी से पत्नी का अफेयर, पति ने रंगे हाथ पकड़ा तो रची खौफनाक साजिश

Thu, 11 Mar 2021 03:38 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

- साढ़े तीन महीने से चल रहा था प्रेमी संंग अफेयर
- जनवरी में पति ने पकड़ा रंगे हाथ तो रची हत्या की साजिश
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में एक महिला और उसके 18 साल छोटे प्रेमी को पुलिस ने एक हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। दोनों ने मिलकर महिला के पति की हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम भी दिया लेकिन वह पूरी तरह सफल नहीं हुए। इसके साथ ही जब महिला का प्रेमी पकड़ा गया तो उसने पुलिस को गुमराह करने की भी कोशिश की लेकिन बाद में सब सच सामने आ गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुलिस ने बबिता(41) और उसके प्रेमी रोहन(23) का बीते साढ़े तीन महीने से विवाहेत्तर प्रेम संबंध चल रहा है। बुधवार को रोहन ने महिला के पति(45) को एंड्रयूज गंज में गोली मार दी। पीड़ित बीएसईएस में ठेके पर ड्राइवर है। पुलिस ने बताया कि उन्हें बुधवार रात करीब 9.00 बजे पीसीआर पर कॉल आई कि एक मोटरसाइकिल सवार ने कार में बैठे एक शख्स को डिफेंस कॉलोनी के एंड्रयूज गंज में गोली मार दी है।

हालांकि पीड़ित के गले में गोली लगी है और वह एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती है। पुलिस के अनुसार शुरुआत में तो आरोपी रोहन ने पुलिस को ये कहकर गुमराह करने की कोशिश की कि उसने पीड़ित को रोड रेज का बदला लेने के लिए गोली मारी। लेकिन जब जांच आगे बढ़ी और पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो विवाहेतर संबंधों का राज सामने आया। रोहन ने बताया कि उसका पीड़ित की पत्नी से पिछले साढ़े तीन महीने से संबंध है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि एक जनवरी के दिन जब महिला के पति ने उसे उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया तो उसने पत्नी को मारना-पीटना शुरू कर दिया। इसी वजह से बबीता और रोहन ने मिलकर बबीता के पति की हत्या की साजिश रच डाली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें