फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Rain Forecast: उमस और गर्मी से मिली राहत, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Tue, 27 Jul 2021 09:57 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग ने इस मानसूनी सीजन में सोमवार व मंगलवार को तेज बारिश होने की संभावना जताई थी। हालांकि विभाग की भविष्यवाणी सोमवार को तो सही साबित नहीं हुई लेकिन मंगलवार को हुई बारिश ने उसे सही साबित किया।
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार सुबह झमाझम बारिश हुई। इससे पहले सावन के पहले सोमवार को बारिश न होने से लोगों को काफी मायूसी का सामना करना पड़ा था। पूरे दिन उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे लेकिन मंगलवार तड़के हुई बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली।

विज्ञापन


बता दें कि मौसम विभाग ने सोमवार को तेज बारिश की संभावना जताई थी। लेकिन दिनभर आसमान में बादलों ने डेरा जमाए रखा, केवल बूंदाबांदी होकर रह गई। वहीं बारिश नहीं होने के कारण दिनभर उमस ने लोगों को काफी परेशान किया। मंगलवार को भी विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। जिसके मद्देनजर राजधानी में तड़के बारिश हुई।
 

मौसम विभाग ने इस मानसूनी सीजन में सोमवार व मंगलवार को तेज बारिश होने की संभावना जताई थी। विभाग की भविष्यवाणी सोमवार को तो गलत साबित हई। लेकिन मंगलवार तड़के हुई जोरदार बारिश ने उसकी संभावना को सही साबित किया। बता दें कि सोमवार की ही तरह बारिश के लिए विभाग ने मंगलवार को भी येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। इस कारण अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के बीच रहेगा। 
विज्ञापन


सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 33.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 87 फीसदी दर्ज की गई। विभाग के अनुसार बारिश कम होने के कारण उमस भरी गर्मी परेशान कर रही है। 
विज्ञापन






पूर्वानमान: आसमान में बादल छाए रहेंगे बारिश होने व तेज हवाएं चलने की संभावना
अधिकतम तापमान: 33.1 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 28.3 डिग्री सेल्सियस
27 जुलाई को सूर्यास्त: शाम 7 बजकर 15 मिनट
28 जुलाई को सूर्योदय: सुबह 5 बजकर 41 मिनट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें