सुनंदा पुष्कर मौत मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय करने के मामले में सुनवाई 27 जुलाई तक के लिए टाल दी है। सुनंदा पुष्कर 17 जनवरी 2014 की रात दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित एक होटल में मृत मिली थीं।
विज्ञापन
थरूर दंपती होटल में रह रहे थे क्योंकि उस समय थरूर के आधिकारिक बंगले की साज-सज्जा का काम चल रहा था। दिल्ली पुलिस ने थरूर के खिलाफ धारा-498 ए और 306 के तहत मामला दर्ज किया था, लेकिन उन्हें गिरफ्तार नहीं किया था। पांच जुलाई 2018 को थरूर को जमानत मिल गई थी।