फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather: दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी, अभी इतने दिन 45 से ऊपर रहेगा पारा

Mon, 06 Jun 2022 04:08 PM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, नई दिल्ली

सार

आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने बताया कि दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश व राजस्थान के कुछ हिस्सों में चार जून से ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
दिल्ली में गर्मी से परेशान लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजधानी में चिलचिलाती गर्मी से अभी राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। राष्ट्रीय राजधानी में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। यहां लगभग सात जून तक अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

विज्ञापन


भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने बताया कि दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश व राजस्थान के कुछ हिस्सों में चार जून से ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है।

जेनामणि का कहना है कि इस बीच भीषण गर्मी का प्रकोप रहेगा। उन्होंने लोगों से सात जून तक काफी सावधानी बरतकर ही बाहर निकलने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इस दौरान अधिकतम तापमान 44-47 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें