फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: बीच सड़क पर स्कॉर्पियो चालक ने बाइकर को जानबूझकर मारी टक्कर, वायरल हो रहा वीडियो

Mon, 06 Jun 2022 02:59 PM IST
प्राची प्रियम प्राची प्रियम, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के अर्जन गढ़ मेट्रो स्टेशन के पास एक स्कॉर्पियो चालक और बाइकर ग्रुप के बीच बहस हो गई, जिसके बाद गुस्से में आकर स्कॉर्पियो सवार ने एक बाइकर को जोरदार टक्कर मार दी और तेजी से अपनी गाड़ी दौड़ाकर फरार हो गया।
विज्ञापन
वीडियो में कैद हुई पूरी घटना - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली की सड़कों पर अपनी गाड़ियों से फर्राटा भरने वाले लोग कितने मनबढ़ हो चले हैं इसका एक ताजा-तरीन मामला सामने आया है। मामला रविवार सुबह का है। दिल्ली के अर्जन गढ़ मेट्रो स्टेशन के पास एक स्कॉर्पियो चालक और बाइकर ग्रुप के बीच बहस हो गई, जिसके बाद गुस्से में आकर स्कॉर्पियो सवार ने एक बाइकर को जोरदार टक्कर मार दी और तेजी से अपनी गाड़ी दौड़ाकर फरार हो गया।

विज्ञापन


पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। बाइकरों में से एक ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

एक बाइकर ने बताया कि वो अपने 8-10 दोस्तों के साथ गुरुग्राम से दिल्ली की ओर आ रहा था। इसी दौरान स्कॉर्पियो चालक उनके करीब आया और रैश ड्राइविंग शुरू कर दी। आरोपी ने उसके दोस्त को धमकाना और गाली-गलौज करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इसपर अन्य दोस्तों ने अपनी गति धीमी कर दी लेकिन एक बाइकर आगे बढ़ गया। स्कॉर्पियो चालक ने अपनी गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी और उसकी बाइक को जानबूझकर टक्कर मारते हुए भाग गया।
 

वहीं, इस मामले पर पुलिस ने बताया कि स्कॉर्पियो की पहचान कर ली गई है और मामले पर स्वत: संज्ञान लेकर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बाइकर्स से एक लिखित शिकायत देने को कहा है। फतेहपुर बेरी पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें