फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather Forecast: बीते चार सालों में सबसे अधिक गर्म रही कल की सुबह, आज बारिश के आसार

Fri, 25 Feb 2022 02:44 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौसमी दशाओं का साथ न देने की वजह से बृहस्पतिवार को दिल्ली-एनसीआर की हवा बहुत खराब श्रेणी में दर्ज हुई है। बारिश की संभावना को देखते हुए वायु गुणवत्ता में सुधार की संभावना है।
विज्ञापन
दिल्ली का मौसम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम के करवट लेने के क्रम में दिन के साथ-साथ रात के पारे में बढ़ोतरी हो रही है। इस कड़ी में बृहस्पतिवार की सुबह न्यूनतम तापमान के सामान्य से दो अधिक 12.7 डिग्री सेल्सियस पहुंचने के साथ बीते चार सालों में सबसे अधिक गर्म रही। इससे पहले 2018 में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार के लिए बारिश की संभावना जताई है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिनभर धूप निकली रही और मध्यम रफ्तार से हवाएं रिकॉर्ड की गई। हवा में नमी का स्तर 37 से 93 फीसदी तक रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ शाम से हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 26 व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। शनिवार के लिए विभाग ने यलो अलर्ट जारी करते हुए 20 से 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ बारिश की संभावना जताई है।

बीते चार वर्षों में न्यूनतम तापमान के आंकड़े
2021-12 डिग्री सेल्सियस
2020-11.8 डिग्री सेल्सियस
2019- 12 डिग्री सेल्सियस 
2018- 17 डिग्री सेल्सियस 

बारिश से वायु गुणवत्ता में सुधार की संभावना
मौसमी दशाओं का साथ न देने की वजह से बृहस्पतिवार को दिल्ली-एनसीआर की हवा बहुत खराब श्रेणी में दर्ज हुई है। बारिश की संभावना को देखते हुए वायु गुणवत्ता में सुधार की संभावना है।
विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, दिल्ली का एक्यूआई 307 रहा। फरीदाबाद का 308, गाजियाबाद का 326, ग्रेटर नोएडा का 244, गुरुग्राम का 276 व नोएडा का 294 एक्यूआई  दर्ज किया गया। वायु मानक संस्था सफर के मुताबिक, अगले 24 घंटे में वायु गुणवत्ता में अधिक सुधार की संभावना नहीं है। बारिश होने की स्थिति में हल्का सुधार दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन


अधिकतम तापमान-26 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- 13 डिग्री सेल्सियस 
सूर्यास्त का समय-6:18 बजे
सूर्योदय का समय- 6:50 बजे
-दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। मध्यम रफ्तार से हवाएं चलेंगी शाम तक बारिश दर्ज की जा सकती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें