फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज: कई इलाकों में हुई झमाझम बारिश, भीषण गर्मी से राहत

Fri, 02 Jul 2021 05:20 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राजधानी में गर्मी प्रतिदिन नए-नए रिकॉर्ड कायम कर रही थी। बीते कुछ दिनों से पड़ रही प्रचंड गर्मी से हर कोई परेशान था। दिल्ली-एनसीआर से मानसून भी रूठ गया है।
विज्ञापन
दिल्ली में हो रही बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार शाम को मौसम का मिजाज बदल गया है। दिल्ली के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम के अचानक करवट बदलने से लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश के साथ-साथ तेज हवा भी चल रही है। मौसम ठंडा होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। गाजियाबाद के इंदिरापुरम में तेज बारिश के चलते कई इलाकों की बिजली चली गई है।

विज्ञापन


राजधानी में गर्मी प्रतिदिन नए-नए रिकॉर्ड कायम कर रही थी। बीते कुछ दिनों से पड़ रही प्रचंड गर्मी से हर कोई परेशान था। दिल्ली-एनसीआर से मानसून भी रूठ गया है। जून में जहां मौसम विभाग का अनुमान था कि दिल्ली-एनसीआर में 15 जून तक मानसून आ जाएगा, वहीं 15 जून आने तक यह अनुमान भौगोलिक परिस्थितियों के कारण गलत साबित हुआ। 

वहीं मौसम विभाग ने एक और अनुमान लगाया था कि जुलाई की शुरुआत में दिल्ली-एनसीआर में अच्छी बारिश हो सकती है, लेकिन जुलाई के पहले ही दिन जिस तरह की गर्मी पड़ी उसने 89 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। लेकिन जुलाई के दूसरे दिन दिल्ली के कई इलाकों में हुई झमाझम बारिश ने लोगों को राहत दी। 
विज्ञापन





89 सालों में 1 जुलाई को सबसे गर्म रही दिल्ली, न्यूनतम तापमान ने भी तोड़ा रिकॉर्ड
जुलाई का पहला दिन बीते 89 सालों में सबसे गर्म रहा। 1931 के बाद पहली बार अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान भी बीते एक दशक में सबसे ज्यादा 31.7 डिग्री सेल्सियस रहा। दूसरी तरफ दिल्ली लगातार तीसरे दिन लू के थपेड़े झेलती रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें