फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : जल स्तर बढ़ने पर वजीराबाद प्लांट में खुद बज जाएगी खतरे की घंटी

Sat, 04 Dec 2021 05:14 AM IST
योगेश साहू डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

घरों में पानी की टंकी में अलार्म सिस्टम लगा होता है जिससे पानी भरने पर तुरंत घंटी बज जाती है और आप मशीन बंद कर देते हैं। लगभग  इसी तर्ज पर अब वजीराबाद वाटर प्लांट में ज्यादा पानी भरने पर अलार्म सिस्टम बज उठेगा और लोगों को ज्यादा पानी होने के खतरे की सूचना मिल जाएगी।

विज्ञापन


इससे समय रहते लोगों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से हटाया जा सकेगा और किसी संभावित नुकसान से बचाया जा सकेगा। साथ ही गर्मी के समय वजीराबाद बैराज में ज्यादा पानी सुरक्षित रखा जा सकेगा जिससे राजधानी में पेयजल उपलब्धता  बढ़ेगी।  

दिल्ली जल बोर्ड के अध्यक्ष सत्येंद्र जैन ने शुक्रवार को कहा कि वजीराबाद बैराज में नई तकनीकी पर आधारित मशीनों का उपयोग कर उसे अपग्रेड किया जा रहा है।  इससे बैराज में क्षमता से अधिक पानी होने पर खतरे की सूचना मिल जाएगी और लोगों को किसी प्रकार के नुकसान से बचाया जा सकेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस तकनीकी का सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि इसके कारण गर्मी के सीजन में बैराज में ज्यादा पानी सुरक्षित रखा जा सकेगा जिससे दिल्ली के लोगों को ज्यादा पीने योग्य पानी देने की सुविधा मिल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें