अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली के पूर्व निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने मेदांता अस्पताल ज्वाइन किया है। वे यहां पर इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनल मेडिसिन एंड रेस्पिरेटरी एंड स्लीप मेडिसिन के चेयरमैन और मेडिकल एजुकेशन के निदेशक होंगे।
डॉ. गुलेरिया को फेफड़ों के कैंसर, अस्थमा, सीओपीडी, सांस की मांसपेशियों के कार्यों और नींद संबंधी विकारों के लिए जाना जाता है। प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय और भारतीय पत्रिकाओं में उनके 400 से अधिक प्रकाशन हैं, और विभिन्न प्रमुख पुस्तकों में 49 अध्याय हैं। डॉ. गुलेरिया ने 2011 में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली में पल्मोनरी मेडिसिन एंड स्लीप डिसऑर्डर का एक समर्पित विभाग स्थापित करने में भूमिका निभाई थी। ब्यूरो
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली के निदेशक डॉ. एम श्रीनिवास ने कथित भ्रष्टाचार के आरोप में अस्पताल के स्टोर अधिकारी को निलंबित कर दिया है। निदेशक ने कहा कि स्टोर अधिकारी कमल सिंह को तुरंत प्रभाव से निलंबित किया जा रहा है। इस दौरान आरोपी जांच चलने तक मुख्यालय को छोड़कर नहीं जा सकता। बता दें कि कुछ दिनों पहले एम्स निदेशक ने सभी कर्मचारियों के लिए सतर्कता जांच अनिवार्य कर दी है।