34 सर्टिफिकेट कोर्स के लिए कर सकते हैं आवेदन
विश्वविद्यालय के मुताबिक, यहां करीब 36 कोर्स की सुविधा है, लेकिन वर्तमान में यहां 34 कोर्स ही संचालित किए जा रहे हैं। छात्रों की सुविधा को ध्यान रखते हुए इन कोर्स की फीस कम रखी गई है, जिनका शुल्क सात हजार रुपये से लेकर अधिकतम 45 हजार रुपये तक है। वहीं, इन कोर्स की अविध डेढ़ माह से लेकर 10 माह तक रखी गई है। ऐसे में छात्र अन्य कोर्स के साथ इन कोर्स को पूरा कर बाजार की मांग के हिसाब से खुद को तैयार कर सकते हैं।
कोर्स
डाटा साइंस एंड मशीन लर्निंग, साइबर सिक्योरिटी एंड एथिकल हैकिंग, एयरपोर्ट मैनेजमेंट, मास कम्युनिकेशन(जनसंचार), रेडिया जॉकी, एंकरिंग, टीवी जर्नलिज्म, थ्रीडी एनिमेशन, मोशन ग्राफिक्स, टू-डी एनिमेशन, एक्टिंग, फैशन मॉडलिंग, फिल्म मेकिंग एवं स्क्रीनप्ले, फोटोग्राफी, इंटीरियर डिजाइन, फाइन आर्ट्स, फैशन डिजाइन, वेबसाइट डिजाइन, इवेंट मैनेजमेंट, पब्लिक रिलेशन, डिजिटल मार्केटिंग, मेडिकल ट्रांसक्रिप्शन, ट्रैवल एंड टूरिज्म, स्टेनॉग्राफी एवं आईटी स्किल्स, फाइनेंशियल मार्केट, ई-अकाउंटिंग, पर्सेनैलिटी डेवलेपमेंट एंड सॉफ्ट स्किल्स, वीडियो एडिटिंग व ग्राफिक डिजाइनिंग कोर्स शामिल हैं।