फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन मंत्री ने 32 एसी बसों को दिखाई हरी झंडी, अब बसों की कुल संख्या हुई 6793

Mon, 16 Aug 2021 08:10 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बताया कि पैनिक बटन को दबाते ही इसकी सूचना कंट्रोल रूम को हो जाएगी और वह बस की लाइव लोकेशन जान सकेगा...
विज्ञापन
दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने 32 एसी लो फ्लोर बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये बसें अत्याधुनिक सुरक्षा उपायों से लैस हैं। इनमें पैनिक बटन, फायर डिटेक्शन एंड सप्रेशन और लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग सुविधाएं शामिल हैं। इसके साथ ही दिल्ली में बसों की संख्या बढ़कर 6793 हो गई है। इनमें डीटीसी की 3760 और निजी क्षेत्र के क्लस्टर सेवा की 3033 बसें शामिल हैं। इससे राजधानी के परिवहन व्यवस्था में सुधार आएगा।

विज्ञापन


परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बताया कि पैनिक बटन को दबाते ही इसकी सूचना कंट्रोल रूम को हो जाएगी और वह बस की लाइव लोकेशन जान सकेगा। इसके बाद वह परिस्थिति को देखते हुए आवश्यक कदम उठा सकेगी। उन्होंने कहा कि इससे बसों में महिलाओं को ज्यादा सुरक्षा का अहसास होगा जो कि सरकार की प्राथमिकता है। सरकार ने मार्च 2020 से अब तक 452 लो फ्लोर एसी बसें बीएस 6 की गुणवत्ता का पालन करने वाली बसें दिल्ली को समर्पित की हैं।

निजी बसों का श्रेय क्यों ले रहे मंत्री

वहीं, भाजपा नेता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि ये निजी क्षेत्र द्वारा लाई गई बसें हैं और इसका श्रेय सरकार को नहीं लेना चाहिए। कपूर के मुताबिक, दिल्ली की विशाल आबादी को देखते हुए बसों की संख्या बेहद कम है और सरकार को तत्काल डीटीसी में 3000 से ज्यादा बसें जोड़ना चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें