फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यशोभूमि : एशिया के सबसे बड़े कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, ट्रैफिक एडवायजरी जारी

Sun, 17 Sep 2023 06:04 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

Yashobhumi Traffic Advisory: दिल्ली के द्वारका में 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एशिया के सबसे बड़े कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन करेंगे। इसी को लेकर दिल्ली पुलिस की ओर से ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी गई है। 
विज्ञापन
यशोभूमि के उद्घाटन से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Delhi Traffic Advisory: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली के द्वारका में एशिया के सबसे बड़े इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (IICEC) 'यशोभूमि' का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी द्वारका सेक्टर 21 से द्वारका सेक्टर 25 में एक नए मेट्रो स्टेशन तक दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन के विस्तार का भी उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन

द्वारका सेक्टर 25 में नए मेट्रो स्टेशन के उद्घाटन के साथ यह दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन से भी जुड़ जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली मेट्रो एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर मेट्रो ट्रेनों की परिचालन गति को 90 किमी/घंटा से बढ़ाकर 120 किमी/घंटा करेगी, जिससे यात्रा का समय कम हो जाएगा। नई दिल्ली से यशोभूमि द्वारका सेक्टर 25 तक की कुल यात्रा में लगभग 21 मिनट लगेंगे। उद्घाटन समारोह के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है। आम जनता को अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने की सलाह दी जाती है।
 

दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (आईआईईसी) का उद्घाटन 17 सितंबर 2023 को होगा जिसके चलते एनएच-48 से निर्मल धाम नाला (यूईआर-II) तक का मार्ग पूरे दिन प्रभावित रहेगा। इस मार्ग की तरफ आने वाले लोगों को इससे बचने की सलाह दी जाती है। वैकल्पिक मार्ग अपनाएं।
विज्ञापन

इन रास्तों से बचने और निकलने की सलाह
1. एनएच-8 से नजफगढ़ मार्ग प्रभावित रहेगा। बिजवासन नजफगढ़ रोड पर जाने से बचें।
2. एनएच 48 पर धूलसिरस चौक से बाएं मुड़ें। 
3. द्वारका सेक्टर-23 की ओर और रोड नंबर 224 का इस्तेमाल कर सकते हैं।
4. द्वारका से गुरूग्राम आने वाले लोग धूलसिरस रोड से बामनोली गांव की ओर जा सकते हैं।
5. द्वारका और पश्चिमी दिल्ली के रहने वाले लोग अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए पालम फ्लाईओवर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें