फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवी चार्जिंग: दुनिया के बेहतरीन शहरों में दिल्ली का नाम होगा शुमार, 100 नए चार्जिंग स्टेशन होंगे स्थापित

Mon, 08 Nov 2021 10:36 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि दिल्ली में पूरे देश में सबसे सस्ती ईवी चार्जिंग सुविधा प्रदान की जा रही है। आने वाले दिनों में 100 से अधिक सार्वजनिक चार्जिंग स्थानों पर लगाए जा जाएंगे। 
 
विज्ञापन
EV Charging
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईवी चार्जर के लिए सिंगल विंडो की शुरुआत से ईवी चार्जिंग पॉइंट के मामले में दिल्ली दुनिया के बेहतरीन शहरों में गिना जाएगा। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि दिल्ली में पूरे देश में सबसे सस्ती ईवी चार्जिंग सुविधा प्रदान की जा रही है। आने वाले दिनों में 100 से अधिक सार्वजनिक चार्जिंग स्थानों पर लगाए जा जाएंगे। 

विज्ञापन


मॉल, दफ्तरों, आवासीय सोसाइटी, कॉलेजों में भी निजी चार्जर की स्थापना के लिए सिंगल विंडो सुविधा का शुभारंभ किया गया। दिल्ली सरकार की चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप की एक साल की लंबी कवायद के पूरा होने का प्रतीक है। 

मुझे यकीन है कि यह ईवी को अपनाने में तेजी लाने और दिल्ली को भारत की ईवी राजधानी बनाने में सीएम अरविंद केजरीवाल के दृष्टिकोण को साकार करने में यह एक मील का पत्थर साबित होगा। ईवी चार्जर के लिए 12 वेंडर हैं जबकि विशेष टैरिफ का फायदा उठाने के लिए नए बिजली के कनेक्शन लिए जा सकते हैं। सिंगल-विंडो पोर्टल के जरिये आवेदक अपनी सुविधा के मुताबिक चार्जर इंस्टॉल करवा सकते हैं। 
विज्ञापन


70 फीसदी कीमत हो जाएगी कम 
एलईवी चार्जर के लिए महज एक-दो वर्ग फुट की जगह चाहिए। इसमें दो तरह के चार्जर हैं। दो पहिया या तीन पहिया वाहनों को तीन घंटे में पूरी तरह चार्ज किया जा सकता है। हालांकि कारों के लिए ईवी चार्जर के लिए 2.25 लाख रुपये की लागत आएगी। सरकार की ओर से दिए जा रहे प्रोत्साहन से चार्जर की कीमत 70 फीसदी तक कम हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें