फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: बवाना में पुलिस से मुठभेड़ के बाद राजेश बवाना गैंग के शार्प शूटर समेत तीन गिरफ्तार 

Thu, 11 Nov 2021 12:33 PM IST
अनुराग सक्सेना पीटीआई, नई दिल्ली

सार

बाहरी उत्तरी जिला के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) बिजेंद्र कुमार यादव ने कहा कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक विशेष टीम गठित की और जाल बिछा दिया। तीनों आरोपी जब एक बाइक पर सवार होकर क्षेत्र में आए तो मुखबिर ने इशारा कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को रुकने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने भागने की कोशिश की।
विज्ञापन
गोलीबारी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के बवाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह पुलिस से हुई मुठभेड़ के बाद राजेश बवाना गैंग के शार्प शूटर और उसके दो सहयोगी गिरप्तार हो गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुठभेड़ में राजेश बवाना गैंग के शार्प शूटर मनबीर उर्फ रेंचो (24) के दाएं पैर में गोली लग गई है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूत खुर्द गांव का रहने वाला मनबीर बवाना पुलिस स्टेशन में अपराधी घोषित हो चुका है।

पुलिस के अनुसार, मनबीर, नरेश (42) और मदन (36) एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या करने के लिए बवाना आए थे लेकिन पुलिस टीम ने उन्हें  पकड़ लिया।

विज्ञापन

बाहरी उत्तरी जिला के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) बिजेंद्र कुमार यादव ने कहा कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक विशेष टीम गठित की और जाल बिछा दिया। तीनों आरोपी जब एक बाइक पर सवार होकर क्षेत्र में आए तो मुखबिर ने इशारा कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को रुकने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने भागने की कोशिश की।

उन्होंने बताया कि आरोपी मनबीर ने तो पुलिस टीम पर ही फायर कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम ने भी गोली चला दी और थोड़ी देर दोनों तरफ से गोलीबारी होने के बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। मनबीर के दाएं पैर में एक गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उनके पास से आठ कारतूस से लोड अवैध पिस्टल, दो कारतूस से लोड एक अन्य देशी पिस्टल और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है। 

उन्होंने बताया कि मनबीर राजेश बवाना के गैंग में तबसे काम कर रहा है जब वह नाबालिग था। वह दिल्ली-हरियाणा में हत्या, डकैती, चोरी समेत कई मामलों में वांछित है। मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें