फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: बंद दुकान में मिली लापता किशोरी की सड़ी गली लाश, एक सप्ताह से थी गायब

Sun, 20 Feb 2022 02:11 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

बच्ची 11 फरवरी को अचानक गायब हो गई थी। परिवार वालों ने बच्ची की अपने स्तर पर काफी तलाश की। उसके नहीं मिलने पर किशोरी के पिता ने 15 फरवरी को बेटी के लापता होने की शिकायत थाने में की।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नरेला औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक बंद दुकान के भीतर से 14 वर्षीय किशोरी की लाश मिली। वह एक सफ्ताह से लापता थी। लाश सड़ी गली अवस्था में मिली है। पुलिस बच्ची के साथ यौन शोषण से इंकार नहीं कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृत किशोरी माता-पिता और छोटे भाई के साथ नरेला औद्योगिक इलाके में रहती थी। 11 फरवरी को बच्ची अचानक गायब हो गई थी। परिवार वालों ने बच्ची की अपने स्तर पर काफी तलाश की। उसके नहीं मिलने पर किशोरी के पिता ने 15 फरवरी को बेटी के लापता होने की शिकायत थाने में की। पुलिस सूत्रों का कहना है कि किशोरी मानसिक रूप से कमजोर थी।

विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही पुलिस

शनिवार सुबह एक बंद दुकान से पुलिस को बदबू आने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकान के शटर को खोला। उसमें किशोरी की लाश सड़ी गली अवस्था में मिली। पुलिस ने अपहरण के साथ साथ हत्या की धारा जोड़ दी है। पुलिस किशोरी के घर से लेकर दुकान तक लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाल कर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें